एक्सप्लोरर

India vs New Zealand: हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर मैदान पर वापसी के साथ कहा 'थैंक्स'

पांड्या ने भी मैच के बाद अपनी इस भावना का खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से किया, उन्होंने ट्विटर पर मैच की कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, 'थैंक्यू'.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ को भी अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया की इस जीत के बाद वैसे तो कई सितारों के प्रदर्शन की चर्चा हो रही है. लेकिन जिस एक खिलाड़ी पर मैच की शुरुआत से ही सबसे नज़रें थीं वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या रहे.

'कॉफी विद करन' शो में महिलाओं पर विवादित बयान देने के बाद सस्पेंशन झेलने के बाद टीम में वापस आए हार्दिक पांड्या मैदान पर बेहद बदले व्यक्तित्व के साथ नज़र आए. इतना ही नहीं उन्होंने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन से भी एक बार फिर से अपने फैंस के दिलों पर दस्तक देने का काम किया है.

बीते दिन उन्होंने पहले युजवेन्द्र चहल की गेंद पर किवी टीम के कप्तान केन विलियमसन का शानदार कैच पकड़ा. इसके बाद उन्होंने दो अहम विकेट निकाले और अपने 10 ओवरों का किफायती स्पेल भी पूरा किया.

मानसीक रूप से मुश्किल वक्त से गुज़रने के बाद एक बार फिर से टीम में वापसी करना और इस तरह का प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी को सुकून देता है. खासकर तब जब उसे फिर से राष्ट्रीय टीम में जगह मिली हो.

पांड्या ने भी मैच के बाद अपनी इस भावना का खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से किया. उन्होंने ट्विटर पर मैच की कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, 'थैंक्यू'. इससे ये साफ है कि पांड्या टीम मैनेजमेंट और अपने सभी फैंस को उन्हें फिर से अपनाने के लिए धन्यवाद देना चाह रहे थे. 

भारतीय टीम ने इस सीरीज़ के तीसरे मुकाबले को 7 विकेट से जीता है. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज़ में उसने 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है. भारत ने इससे पहले पहला और दूसरा वनडे भी अपने नाम किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget