एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए होंगे अहम: वीरेंदर सहवाग


हार्दिक पांड्या तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए होंगे अहम: वीरेंदर सहवाग

नई दिल्ली: अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों को परेशान करने वाले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का मानना है कि उभरते हुए युवा हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या लंबी रेस के घोड़े हैं और अगर वह अपनी कबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं तो वह खेल के तीनो फॉर्मेट में टीम के लिए अहम किरदार निभाते रहेंगे. 


हार्दिक ने इस साल वनडे क्रिकेट में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. चाहे इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज हो या चैम्पियंस ट्रॉफी वह गेंद और बल्ले से टीम के लिए कारगर साबित हुए हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी पदार्पण किया और शतक लगाकर अपने खेल से सभी को प्रभावित किया.


सहवाग ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, "हार्दिक लंबी रेस के घोड़े हैं और वह अगर वनडे क्रिकेट में अपने पूरे 10 ओवर फेंकते हैं तो इस भारतीय टीम को हरा पाना किसी भी टीम के बहुत मुश्किल होगा."


हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. यहीं से वह चयनकर्ताओं की नजर में आए और अब भारतीय वनडे टीम और काफी हद तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं.


भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में वनडे सीरीज खेल रही है. पांच मैचों की वनडे सीरीज में उसने 3-0 की अजेय बढ़त मेजबान टीम पर ले ली है. भारत ने टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका को 3-0 से मात दी थी.


श्रीलंका की टीम पर सहवाग की राय है कि वह बदलाव के दौर से गुजर रही है और टीम नई होने के कारण उसे अपने पैर जमाने में समय लगेगा.


सहवाग ने कहा, "श्रीलंका की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. उनके जितने बड़े खिलाड़ी थे, सभी संन्यास ले चुके हैं. इसलिए युवा खिलाड़यों को अनुभव हासिल करने में समय लगेगा. चैम्पियंस ट्रॉफी में एक वनडे मैच में उन्होंने जरूर भारत को हराया है, लेकिन अभी की टीम काफी नई है और उन्हें अभी टाइम लगेगा सैटल होने में और भारत को टक्कर देने में." 


हार्दिक पांड्या तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए होंगे अहम: वीरेंदर सहवाग

उन्होंने कहा, "ये होता है. ये भारत के साथ भी हुआ. आस्ट्रेलिया के साथ भी हुआ. दक्षिण अफ्रीका के साथ भी हुआ और वेस्टइंडीज के साथ भी हुआ. ये हर टीम के साथ होता है, लेकिन इसमें कितना समय लगेगा इस पर निर्भर करता है कि युवा खिलाड़ी कितनी तेजी से आगे आकर जिम्मेदारियां स्वीकार करते हैं और अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करते हैं."


हाल ही में चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य को लेकर कहा था कि अगर धौनी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते तो हमें दूसरे विकल्पों के बार में सोचना होगा. लेकिन धौनी के साथ विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे सहवाग, प्रसाद से इतर राय रखते हैं. सहवाग का कहना है कि धौनी के प्रदर्शन को न देखते हुए उनके अनुभव को तरजीह दी जाए.


बकौल सहवाग, "मुझे लगता है कि धौनी को 2019 विश्व कप खेलना चाहिए. उनके प्रदर्शन को नहीं देखना चाहिए क्योंकि हर खिलाड़ी के साथ एक ऐसा समय आता है कि जब वह खूब रन करता है और कभी-कभी उसका बल्ला रूठ जाता है. जितना अनुभव उन्हें निचले क्रम में बल्लेबाजी करने का है, उतना शायद किसी को नहीं है. उनका कोई विकल्प नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget