एक्सप्लोरर

ENGvPAK: आमिर के दोहरे झटको से पाकिस्तान की तरफ झुका मैच

मोहम्मद आमिर की तीन गेंद में दो विकेट की बदौलत पाकिस्तानी टीम लार्ड्स टेस्ट में जीत के मुहाने पर खड़ी है. हालांकि अब भी पाकिस्तान और जीत के बीच इनफॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर और डॉमिनिक बेस बाधा बनकर खड़े हैं.

नई दिल्ली/लंदन: मोहम्मद आमिर की तीन गेंद में दो विकेट की बदौलत पाकिस्तानी टीम लार्ड्स टेस्ट में जीत के मुहाने पर खड़ी है. हालांकि अब भी पाकिस्तान और जीत के बीच इनफॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर और डॉमिनिक बेस बाधा बनकर खड़े हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाकर खेल रही है जबकि उसकी कुल बढ़त 56 रनों की हो गई है. तीसरे दिन अंतिम सत्र में बल्लेबाज़ी करने आई इंग्लैंड की टीम 111 रनों पर 6 विकेट गंवाकर पारी की हार की ओर बढ़ रही थी. लेकिन अंतिम सत्र में जोस बटलर और बेस ने पाकिस्तान की जीत के इंतज़ार को लंबा कर दिया.

दोनों बल्लेबाज़ों ने अंतिम सेशन में बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 125 रनों की साझेदारी कर डाली और एक भी विकेट नहीं गिरने दिया.

लेकिन इससे पहले मेज़बान टीम की हालत बेहद खराब थी और उसने तीसरे दिन चाय तक दूसरी पारी में 111 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे.

आमिर ने डेविड मलान और जानी बेयरस्टो के विकेट तीन गेंद में निकाल लिये जबकि मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पगबाधा कर उनका अहम विकेट अपने नाम किया जिन्होंने 68 रन बनाये.

इंग्लैंड ने चार विकेट महज 19 रन के अंदर गंवा दिये. शीर्ष क्रम के लुड़कने से इंग्लैंड की टीम आठ टेस्ट में छठी हार की कगार पर है. टीम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जीत दर्ज करने में विफल रही.

मलान ने 50 गेंद में 12 रन बनाये, वह बल्लेबाजी में जूझते दिखे. इस दौरान हसन अली की बाउंसर से उनके हेलमेट का छोटा सा टुकड़ा छिटककर दूर जा गिरा.

आमिर की गुडलेंथ गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद ने मलान का एक हाथ से शानदार कैच लपका. दो गेंद बाद ही बेयरस्टो भी शून्य पर चलते बने, वह आमिर की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुए.

वर्ष 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में शामिल होने के कारण जेल की सजा और पांच साल का प्रतिबंध झेलने वाले आमिर ने तीन गेंद के अंदर बिना रन दिये दो विकेट हासिल कर लिये थे.

इंग्लैंड का स्कोर अब चार विकेट पर 91 रन हो गया था , उसे रूट का साथ निभाने के लिये दूसरे छोर पर बल्लेबाज की जरूरत थी.

लेकिन बेन स्टोक्स (09) युवा लेग स्पिनर शदाब खान की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी फखर जमां को अच्छा कैच देकर पवेलियन लौट गये. रूट 40 वां अर्धशतक बनाने के बाद अब्बास की गेंद पर पगबाधा आउट हुए.

इससे पहले इंग्लैंड ने लंच तक 37 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे. मोहम्मद अब्बास ने पारी की दूसरे ओवर में ही अनुभवी बल्लेबाज एलिस्टर कुक को चलता कर दिया. पहली पारी में सर्वाधिक 70 रन बनाने वाले कुक इस पारी में केवल एक रन ही बना सके. लंच से ठीक पहले युवा लेग स्पिनर शादाब खान ने दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्क स्टोनमैन (09) को पगबाधा आउट किया.

पाकिस्तान ने आज दिन की शुरूआत आठ विकेट पर 350 रन से की. वह 13 रन जोड़कर 363 रन पर आल आउट हो गयी. अब्बास (पांच) आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे जिनका शिकार मार्क वुड (74 रन पर दो विकेट) ने किया.

इससे पहले दूसरे दिन बेन स्टोक्स (73 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर हाथ में चोट लगने के कारण मैदान छोड़ने वाले पारी के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बाबर आजम (68) बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. कल (दूसरे दिन) का खेल समाप्त होने के बाद उनके हाथ का स्कैन हुआ. उनके हाथ में फ्रेक्चर हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget