एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के आबिद अली ने रचा इतिहास, वनडे और टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

आबिद ने 201 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए. वह विश्व क्रिकेट के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे डेब्यू में शतक लगाया है.

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच पांचवें दिन रविवार को ड्रॉ समाप्त हो गया. मैच में अधिकतर समय तक बारिश ही होती रही, जिससे कि आखिरकार मैच ड्रॉ पर जाकर समाप्त हुआ. मैच के चौथे दिन बारिश के कारण एक भी गेंदें नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि तीसरे दिन केवल 5.2 ओवरों का ही खेल संभव हो सका था. वहीं, दूसरे दिन सिर्फ 18.2 ओवरों का खेल हो सका था. पांचवें दिन धनंजय डी सिल्वा ने 87 और कुशल परेरा छह रन से आगे खेलना शुरू किया और डी सिल्वा ने अपना शतक पूरा किया. श्रीलंका ने छह विकेट पर 308 रन का स्कोर बनाया. पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 252 रन का स्कोर बनाया. मेजबान टीम के लिए अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे आबिद अली और बाबर आजम ने शतक लगाए. आबिद ने शतक के बाद कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो इस मुकाम पर पहुंच पाएंगे. मैं काफी चिंतित था लेकिन बाबर ने मुझे आत्मविश्वास दिया कि मैं कोई गलती न करूं. मैं दर्शक और कोचिंग स्टाफ का धन्यवाद करना चाहता हूं. मेरे लिए ये एक सपना जैसा था जो पूरा हो गया. मैं अपने इस स्पेशल इनिंग्स को अपने परिवार और बेटी के नाम करना चाहता हूं. आबिद ने 201 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए. वह विश्व क्रिकेट के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे पदार्पण में शतक लगाया है. आबिद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल मार्च में अपने पदार्पण वनडे में 112 रन की शतकीय पारी खेली थी. बाबर ने 128 गेंदों पर 102 रन की नाबाद शतकीय पारी में 14 चौके जड़े. घर में बाबर का यह पहला शतक है. उनके अलावा कप्तान अजहर अली ने 36 रनों का योगदान दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget