एक्सप्लोरर

Watch: मोहम्मद रिज़वान की स्लेजिंग से विकेट गंवा बैठे इफ्तिखार अहमद, वीडियो में देखें पूरा माजरा

Mohammad Rizwan And Iftikhar Ahmed: पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने इफ्तिखार अहमद को स्लेज किया, जिसके बाद पाक बल्लेबाज़ ने अपना विकेट गंवा दिया.

Mohammad Rizwan Sledged Iftikhar Ahmed: क्रिकेट में स्लेजिंग का अहम किरदार रहा है. अक्सर खिलाड़ी विरोधी टीम के खिलाड़ी का ध्यान भटकाने के लिए स्लेजिंग करते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान हमवतन खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद को ही स्लेज करते हुए दिख रहे हैं. रिज़वान की स्लेजिंग के बाद इफ्तिखार ने अपना विकेट भी गंवा दिया. 

यह वाक़या इन दिनों खेले जा रहे ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में हुआ. लीग में मोहम्मद रिज़वान वैंकूवर नाइट्स की ओर से खेल रहे हैं. वहीं इफ्तिखार अहमद सरे जगुआर्स की कमान संभाल रहे हैं. वैंकूवर नाइट्स और सरे जगुआर्स के बीच क्वालिफायर-1 का मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सरे जगुआर्स के कप्तान इफ्तिखार अहमद अच्छी लय में दिख रहे थे. लेकिन मोहम्मद रिजवान ने उन्हें स्लेज कर आउट करवा दिया. 

पहली पारी के 17वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर इफ्तिखार अहमद ने लगातार दो छक्के लगाए. इसके बाद तीसरी गेंद से पहले कीपिंग कर रहे मोहम्मद रिजवान ने इफ्तिखार अहमद से कुछ कहा. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पश्तो भाषा में बात की. इस बातचीत के बाद इफ्तिखार अहमद ने तीसरी गेंद पर छक्के के लिए बल्ला घुमाया, लेकिन इस बार किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. 

इस बार गेंद इफ्तिखार के बल्ले पर सही तरह से नहीं लगी और उपर हवा में चली गई, जिससे कैच के ज़रिए उन्हें को अपना विकेट गंवाना पड़ा. रिजवान स्लेजिंग से इफ्तिखार का ध्यान भटकाने में पूरी तरह कामयाब रहे. इफ्तिखार अहमद ने 28 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. 

मैच हारी रिज़वान की टीम 

वैंकूवर नाइट्स और सरे जगुआर्स के बीच खेले गए मैच में जगुआर्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान इफ्तिखार अहमद ने 36 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. रनों का पीछा करने उतरी वैंकूवर नाइट्स की टीम 16.4 ओवर में 101 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

 

ये भी पढ़ें...

जसप्रीत बुमराह क्यों बार-बार होते हैं चोटिल? ग्लेन मैक्ग्रा ने बताई इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget