एक्सप्लोरर

बैन के खिलाफ पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल की अपील पर 11 जून को होगी सुनवाई

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 27 अप्रैल को एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के दोष में उमर अकमल पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया था.उमर अकमल ने प्रतिबंध की अवधि कम करने के लिए फैसले के खिलाफ अपील की थी.

भ्रष्टाचार के लिए संपर्क करने के प्रयासों की रिपोर्ट न करने के आरोप में 3 साल का प्रतिबंध झेल रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल की अपील पर 11 जून को सुनवाई होगी. उमर पर 2 अलग-अलग मामलों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का आरोप लगा था, जिसके बाद पीसीबी ने उन पर 3 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था.

पीसीबी और उमर को भेजा गया नोटिस

पीसीबी ने शुक्रवार 5 जून को एक बयान जारी कर बताया कि मामले की सुनवाई पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (रि.) फकीर मोहम्मद खोखर करेंगे. पीसीबी ने अपने बयान में कहा, “उमर अकमल और पीसीबी को सुनवाई के लिए नोटिस भेजा जा चुका है.”

इस मामले का जिक्र करते हुए पीसीबी ने अपने बयान में कहा, “27 अप्रैल को अनुशासन कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रि.) फजल-ए-मीरान चौहान ने उमर अकमल को 2 अलग-अलग मामलों में पीसीबी के एंटी करप्शन कोड के आर्टिकल 2.4.4 के उल्लंघन का दोषी पाया था और 27 अप्रैल को उन्हें 3 साल के लिए निलंबित किया था.”

पीसीबी ने साफ किया कि जब तक सुनवाई कर रहे जस्टिस खोखर अपना फैसला नहीं सुनाते, बोर्ड किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करेगा.

सजा कम करने के लिए अपील

उमर अकमल ने 19 मई को अपने बैन के खिलाफ अपील की थी. इसमें उन्होंने अपने प्रतिबंध की अवधि को कम करने की मांग की है.

उमर अकमल पर आरोप था कि उन्होंने पीएसएल के दौरान भ्रष्टाचार के लिए किए गए संपर्क से जुड़ी जानकारी पीसीबी के सतर्कता विभाग को नहीं दी थी. जांच में आरोप सही पाए गए थे और कहा गया था कि उमर इसके पीछे कोई सही कारण नहीं बता पाए थे.

ये भी पढ़ें

साल 2009 में आज ही के दिन जब नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को वर्ल्ड टी20 ओपनर में मात देकर रचा था इतिहास

ICC के पास अब विकल्प और भी कम, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के CEO ने कहा- हमारा फोकस टी-20 विश्व कप पर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget