एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली पर लगे रेप के आरोप में कोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए क्या हुआ

Pakistani Cricketer Haider Ali: पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली पर इंग्लैंड में एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. पीसीबी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. अब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.

पाकिस्तानी क्रिकटर हैदर अली को कुछ दिन पहले लंदन में उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह पाकिस्तान शाहीन टीम की तरफ से खेलने लिए गए हुए थे. हैदर जब मेलबर्न क्रिकेट क्लब के खिलाफ कैंटरबरी मैदान में खेलने के लिए उतरे तो उस समय मैनचेस्टर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन पर एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी महिला ने रेप का आरोप लगाया था. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी उन्हें सस्पेंड कर दिया था, अब क्रिकेटर को बड़ी राहत मिली है, कोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है.

निर्दोष पाए गए हैदर अली

24 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने पाकिस्तान के लिए 37 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन पर ब्रिटिश-पाकिस्तानी महिला ने रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. ये मामला लंदन की एक कोर्ट में चल रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक सबूतों के अभाव में कोर्ट ने इस मामले को रद्द करने का फैसला दिया है. हैदर अली का बचाव बैरिस्टर मोईन खान ने किया, जो आपराधिक कानून विशेषज्ञ हैं.

महिला द्वारा रेप का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने तुरंत पाकिस्तानी क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए आदेश दिया था कि वह अभी अपने देश (पाकिस्तान) नहीं लौट सकते.

महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर के एक होटल में क्रिकेटर हैदर अली से पहली बार मिली थी. इसके बाद एशफोर्ड में दोनों 1 अगस्त को फिर मिले. करीब 15 दिन पहले महिला ने ये रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि पुलिस ने अब हैदर अली को कहीं भी जाने की स्वतंत्रा दे दी है. अली को उनका पासपोर्ट लौटा दिया गया है, अब वह स्वदेश या यूके से कहीं भी जा सकते हैं.

पीसीबी ने किया था निलंबित

हैदर अली ने पाकिस्तान के लिए 35 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 505 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं. 24 वर्षीय हैदर शुरुआत से ही अपने ऊपर लगे रेप के आरोपों को झूठा बताते रहे. उन्होंने पुलिस को बताया था कि महिला के साथ उन्होंने कुछ गलत नहीं किया. हालांकि उन्होंने ये स्वीकार किया था कि दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे. रेप के आरोपों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें निलंबित किया था. अब जब उन पर लगे आरोपों पर कोर्ट ने उन्हें राहत दी है तो पीसीबी का निलंबन भी जल्द हट सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget