एक्सप्लोरर

Pakistan vs Afghanistan, Match Preview: जीत की लय में लौटी पाकिस्तान के सामने है अफगानिस्तान की चुनौती

विश्व कप 2019 में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार वापसी की है. सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के साथ आज उसका सामना अफगानिस्तान के साथ है.

आईसीसी विश्व कप-2019 का 36वां मैच आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जाएगा. विश्व कप में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी किया है.

पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी. उस जीत से पाकिस्तान को आत्मविश्वास मिला होगा वह उसके लिए काफी होगा. एक बार कि विश्व विजेता ने गेंद और बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया था वो बेहतरीन था बस फील्डिंग को लेकर उसकी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं.

वहीं, अफगानिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ बचा नहीं है. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान से चमत्कार की उम्मीद किसी ने की नहीं थी लेकिन फिर भी लगा था कि यह टीम एक-दो बड़े उलटफेर कर सकती है. अभी तक अफगानिस्तान ने सात मैच खेले हैं और सभी में हार ही उसे नसीब हुई है.

वह हालांकि अभी भी किसी भी टीम के लिए खतरा है. साथ ही उसमें दम है कि वह पाकिस्तान के रास्ते में रोड़ा बन जाए, जो वह बेशक करना चाहेगी.

यह आसान तो नहीं होगा. पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने अफगानी बल्लेबाजों को टिक पाना मुश्किल सा लग रहा है. अभी तक मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ही टीम की गेंदबाजी की मुख्य धुरी लग रहे थे लेकिन पिछले मैच में शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लेकर कीवी टीम की बल्लेबाजी को असहाय कर दिया था.

वहीं, पाकिस्तान की बल्लेबाजी में बाबर आजम बड़ा नाम हैं. बाबर ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल शतक जमाया था और टीम को जीत दिलाई थी. हैरिस सोहेल ने भी अपना लगातार दूसरा अर्द्धशतक जमाया था. इन दोनों के अलावा मोहम्मद हफीज भी बड़ी पारी खेल सकते हैं.

अफगानिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो उसके स्टार स्पिनर राशिद खान का जादू इस विश्व कप में न के बराबर चला है. कुछ मौकों पर मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने जरूर अच्छा किया है लेकिन यह स्पिन तिगड़ी वो प्रभाव छोड़ती नहीं दिखी जिसके लिए वो जानी जाती है.

बल्लेबाजी में हजरतुल्लाह जाजई और हसमातुल्लाह शाहिदी उसकी मजबूत कड़ी हैं.

टीम (संभावित):

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर).

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget