एक्सप्लोरर

AUSvsPAK: पाकिस्तान की नजरें 2019 के वर्ल्डकप में सीधे क्वालीफायर एंट्री पर

AUSvsPAK: पाकिस्तान की नजरें 2019 के वर्ल्डकप में सीधे क्वालीफायर एंट्री पर

दुबई: वनडे में रैंकिंग के निचले स्तर पर मौजूद पाकिस्तान जब शुक्रवार से ब्रिसबेन में शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में फॉर्म में चल रहे विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा तो उसकी नजरें आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर टिकी होंगी.

पूर्व विश्व चैम्पियन पाकिस्तान पर फिलहाल ब्रिटेन में होने वाली 50 ओवर की आईसीसी की शीर्ष प्रतियोगिता में सीधे क्वालीफाई करने से वंचित रहने का खतरा मंडरा रहा है. टीम अभी 89 अंक के साथ आठवें स्थान पर है. उसके बांग्लादेश से दो कम जबकि वेस्टइंडीज से दो अधिक अंक हैं.

मेजबान इंग्लैंड और 30 सितंबर 2017 को आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष सात टीमें 30 मई से 15 जुलाई 2019 तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी.

निचले पायदान पर रहने वाली चार टीमें और आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग की छह टीमें इसके बाद 10 टीमों के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2018 में हिस्सा लेंगी और इस टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमें विश्व कप की 10 टीमों को पूरा करेंगी.

पाकिस्तान को सीरीज से पूर्व की अपनी रैंकिंग बरकरार रखने के लिए कम से कम एक मैच जीतना होगा जबकि एक से अधिक जीत पर उसे महत्वपूर्ण अंक मिलेंगे.

पाकिस्तान अगर दो मैच जीतता है तो उसके बांग्लादेश के बराबर 91 अंक हो जाएंगे लेकिन दशमलव अंक तक गणना पर वह पीछे रहेगा. पाकिस्तान अगर सीरीज में जीत दर्ज करता है तो बांग्लादेश को पीछे छोड़ देगा और उसके विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने की संभावना भी बढ़ जाएंगी. दूसरी तरफ अगर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज पूर्व के अपने रैंकिंग अंक बरकरार रखने हैं तो उसे सीरीज कम से कम 4-1 के अंतर से जीतनी होगी. टीम अगर 3-2 से जीत दर्ज करती है तो उसे अंक गंवाने पड़ेंगे.

ऑस्ट्रेलिया अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा सकता है लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को 4-1 से जीत दर्ज करनी होगी.

दूसरी तरफ दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत जब 15 जनवरी से पुणे में तीन मैचों की सीरीज में पांचवें नंबर की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगा तो उसका इरादा दूसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका और अपने बीच अंकों के अंतर को कम करना होगा.

भारत अगर क्लीनस्वीप करता है तो वह 114 अंक तक पहुंचा सकता है जबकि इसके उलट नतीजा रहने पर इंग्लैंड एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंचेगा जबकि भारत पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा.

खिलाड़ियों की रैंकिंग में भारत के नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली की नजरें दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर टिकी होंगी. कोहली अभी डिविलियर्स से सिर्फ 13 अंक पीछे हैं.

सिडनी में पाकिस्तानी गेंदबाजी को ध्वस्त करने वाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर कोहली से सिर्फ दो अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget