एक्सप्लोरर

Pakistan Team: वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम में उथल-पुथल शुरू, बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया इस्तीफा

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके बाद टीम और बोर्ड में काफी उथल-पुथल मची.

Morne Morkel Resigned: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 काफी खराब गुज़रा. टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है. अब टीम के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्कल ने इस्तीफा दे दिया है. 9 में से सिर्फ 4 लीग मैच जीतने वाली पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूकी. टीम के खराब प्रदर्शन का असर बोर्ड पर भी देखने को मिला था. 

हाल ही में टीम के चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने इस्तीफा दिया था. अब टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बॉलिंग कोच ने इस्तीफा दे दिया. मॉर्कल साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ हैं. भारत की मेज़बानी में खेले जा रहे विश्व कप में पाकिस्तान की ओर से काफी खराब गेंदबाज़ी देखने को मिली. टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों मे शुमार हारिस रऊफ ने वर्ल्ड कप के एक एडीशन में सबसे ज़्यादा रन खर्चने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था.

वहीं बॉलिंग कोच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक बयान में कहा गया, “पीसीबी की ओर से जल्द ही उनके विकल्प का ऐलान किया जाएगा. पाकिस्तान टीम को 14 दिसंबर, 2023 से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है, जो 7 जनवरी, 2024 को खत्म होगी.”

टूर्नामेंट में बेहद खराब रहा पाकिस्तान का हाल 

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की. बाबर की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 81 रनों से और दूसरे में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था. हालांकि इसके बाद टीम को लगातार चार मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 

टीम ने भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 विकेट से, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 रनों से, अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 विकेट से मुकाबला गंवाया था. हालांकि इसके बाद टीम ने अगले दो मुकाबलों में बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड को शिकस्त दी, लेकिन फिर आखिरी मैच में इंग्लैंड के हाथों शिकस्त झेली थी.

 

ये भी पढ़ें...

World Cup Semifinal: वर्ल्ड कप नॉकआउट्स में पूरी तरह ‘फेल’ किंग कोहली! आंकड़ें देख सिर पकड़ लेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget