एक्सप्लोरर

मोहम्मद आमिर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तय, PCB ने माना टीम के लिए अहम

मोहम्मद आमिर ने पिछले साल कोच के साथ विवाद के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. लेकिन अब पीसीबी ने आमिर की टीम में वापसी की पहल शुरू कर दी है.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी मुमकिन नज़र आने लगी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद आमिर के साथ मतभेदों को दूर करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है. संभव है कि जल्द ही मोहम्मद आमिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला लेकर पाकिस्तानी टीम के लिए दोबारा खेलते हुए नज़र आएं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने मोहम्मद आमिर की वापसी के बारे में बात की है. वसीम खान ने कहा कि अनुभवी मोहम्मद आमिर राष्ट्रीय टीम के लिये अब भी खेल सकते हैं और मैनेजमेंट के साथ उनके तमाम मतभेदों को दूर करने की कोशिश हो रही है.

खान ने खुलासा किया कि आमिर की ब्रिटेन में उनसे मुलाकात हुई थी और इस खिलाड़ी ने टीम प्रबंधन के खिलाफ अपनी शिकायतें उन्हें बतायी थीं. वसीम खान ने कहा, ''मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि बतौर सीनियर खिलाड़ी उन्होंने जो रास्ता अख्तियार किया था वो सही नहीं था.''

पाकिस्तानी टीम के लिए अहम हैं मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आमिर को अब भी टीम के लिए अहम खिलाड़ी मानता है. सीईओ ने कहा, ''मुझे लगता है कि आमिर हमारे लिये अब भी अहम खिलाड़ी है और हम उनके और कोचों के बीच मेल मिलाप का प्रयास करेंगे.''

वसीम खान ने हालांकि आमिर की पाकिस्तानी टीम में वापसी की समय सीमा नहीं बताई. बता दें कि मोहम्मद आमिर ने पिछले साल कोच मिस्बाह उल हक के साथ विवाद की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. आमिर का कहना था कि मौजूदा मैनेजमेंट के अंडर में खेलना उनके लिए मुमकिन नहीं है.

पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी हाल ही में मोहम्मद आमिर की वापसी के संकेत दिए. बाबर का कहना था कि वह पीएसएल के दौरान आमिर से बात करके उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे.

मिल्खा सिंह को लेकर चल रही अफवाहों को परिवार ने नकारा, स्थिर बनी हुई है हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget