एक्सप्लोरर

Hasan Ali: हसन अली पर दर्शकों ने किए भद्दे कमेंट्स, तो भीड़ से जा भिड़े गेंदबाज, देखें VIDEO

Hasan Ali Fight: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली एक स्थानीय मैच के दौरान दर्शकों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Hasan Ali Crowd Fight Video: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली एक स्थानीय मैच के दौरान उस वक्त आपस में भिड़ गए, जब दर्शकों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज हसन अली रविवार को पंजाब के पाकपट्टन जिले के आरिफ वाला में एक क्लब मैच खेल रहे थे. इस दौरान वहां पर मौजूद दर्शकों ने कुछ अनुचित टिप्पणियां की. जिसके बाद हसन अली भीड़ के साथ मारपीट करने पर ऊतारू हो गए. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

दर्शकों ने उड़ाया मजाक

दरअसल हसन अली ने बीते साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कैच छोड़ दिया था. दर्शकों ने हसन अली का महत्वपूर्ण मैच में कैच छोड़े जाने को लेकर मजाक उड़ाया. वह दर्शकों के भद्दे कमेंट सुनने के बाद आपा खो बैठे. इसके बाद हसन अली दर्शकों से जाकर भिड़ गए. मामले को आगे बढ़ता देख टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने हसन अली को भीड़ से दूर किया.   

टीम में करूंगा वापसी

मौजूदा समय में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के लिए हसन अली को पाकिस्तान की टीम मे शामिल नहीं किया गया है. बीते काफी समय से वह अच्छी बॉलिेंग करने में नाकाम रहे हैं. इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज से पहले उन्होंने चार टेस्ट खेले जिनमें सिर्फ पांच विकेट लिए. इस प्रदर्शन को देखते हुए हसन अली को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम जगह नहीं दी गई. टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने बीते महीने कहा था कि वह घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में मजबूत वापसी करेंगे. 

जहां तक हसन अली के टेस्ट करियर की बात है तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 21 मुकाबले खेले हैं जिनमें 77 विकेट चटकाने में सफल रहे. इसके अलावा वह वनडे में 91 और टी20 इंटरनेशनल में 60 विकेट झटक चुके हैं. साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में हसन अली पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे. तब उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था. 

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: बांग्लादेश की जीत के हीरो मेहदी हसन मिराज का बयान, कहा- हालात हमारे खिलाफ थे, लेकिन...

PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट से पहले पाकिस्तान को झटका, स्टार बॉलर हारिस रऊफ दूसरे मैच से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget