एक्सप्लोरर

PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट से पहले पाकिस्तान को झटका, स्टार बॉलर हारिस रऊफ दूसरे मैच से बाहर

Pakistan vs England: मुल्तान टेस्ट से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुल्तान में खेला जाएगा.

Haris Rauf Out Of Multan Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आज दोहरी मार झेलनी पड़ी है. पहले उसे रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड ने 74 रन से शिकस्त दी. उसके बाद टीम के स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ मुल्तान टेस्ट से बाहर हो गए. वह रावलपिंडी टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोटल हो गए थे. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 दिसंबर से मुल्तान में खेला जाएगा. रऊफ का दूसरे टेस्ट से बाहर रहना टीम के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि पाकिस्तान के धुआंधार गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल होने की वजह से टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. 

फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल रऊफ

हारिस रऊफ इंग्लैंड की पहली पारी में चोटिल हुए थे. फील्डिंग करते वक्त उन्होंने अपना पैर गेंद पर रखा दिया जिससे उनका दाहिना क्वाड चोटिल हो गया. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज रऊफ को एमआरआई स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जिसके बाद वह मैदान पर नहीं लौटे. उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी की थी लेकिन दूसरी इनिंग्स में गेंदबाजी करने के लिए नहीं उतरे. हालांकि रऊफ का टेस्ट डेब्यू स्मरणीय नहीं रहा. उन्होंने मैच के पहले दिन 13 ओवर में 78 रन दिए थे. वह दुनिया के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने एक तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट मैच के पहले दिन इतने रन दिए.

74 रन से जीता इंग्लैंड

रावलपिेंडी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 74 रन से जीत दर्ज की. एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आराम से मैच जीत लेगा. लेकिन जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन की गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान मैच जीतने में नाकाम रहा. मेजबानों ने अंतिम सत्र में 5 विकेट खोए. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 657 रन बनाए थे. जबकि दूसरी इनिंग्स 7 विकेट पर 264 रन बनाकर घोषित की. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 579 रन बनाए. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 343 रन का टारगेट दिया. लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 268 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह इंग्लैंड ने यह मुकाबला 74 रन से अपने नाम किया. मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले ओली रॉबिन्सन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. उन्होंने मैच में 5 विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget