एक्सप्लोरर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें नहीं हो रही कम, स्पांसर की तलाश में जूझ रही है टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पीसीबी की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले चार महीनों में क्रिकेट को भारी नुकसान पहुंचा है. पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की परेशानी बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान को अगले महीने इंग्लैंड के साथ तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है, लेकिन उसे अब तक कोई स्पांसर नहीं मिला है. पिछला करार खत्म होने के बाद से पीसीबी को अभी तक कोई नया स्पांसर नहीं मिला है.

द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा स्थिति को देखते हुए हो सकता है कि बोर्ड को तीन साल के करार के बजाए एक साल का करार ही करना पड़े. पिछले सप्ताह क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ एक कंपनी ने स्पांसरशिप करार के लिए रुचि दिखाई थी, लेकिन वह भी कंपनी पिछले करार की सिर्फ 30 फीसदी रकम के साथ ही करार करना चाह रही थी.

इस समय पाकिस्तान टीम इंग्लैंड में है जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों टी-20 सीरीज खेलनी है. इस दौरान वह पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का लोगो अपने किट पर लगाएगी.

अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम इस बात से खुश हैं कि शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का लोगो पाकिस्तान के किट पर दिखाई देगा क्योंकि हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैरिटी पार्टनर हैं. मैं इसके लिए वसीम खान और पीसीबी का शुक्रिया अदा करता हूं और हमारी टीम के खिलाड़ियों को टूर के लिए शुभकामनाएं देता हूं."

इंग्लैंड में हैं पाकिस्तान के खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाड़ी इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलने के लिए जून के आखिरी हफ्ते में ही मेजबान टीम की धरती पर पहुंच गए थे. 13 जुलाई को इंग्लैंड पहुंचे पाकिस्तानी खिलाड़ियों का क्वारंटीन पीरियड पूरा हो रहा है. इसके अलावा रवाना होने से पहले कोविड पॉजिटिव आने वाले 10 में से 9 खिलाड़ी भी इंग्लैंड में टीम को ज्वाइन कर चुके हैं.

ENG Vs WI 1st Test Day 5: वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 200 रन की चुनौती, 313 पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget