एक्सप्लोरर

Saim Ayub Pakistan: पाकिस्तान से निकलेगा अगला सुपर स्टार? पढ़ें कैसे सैम अयूब को फेलियर ने बनाया अच्छा क्रिकेटर

Saim Ayub Pakistan: सैम अयूब ने हाल ही में पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में एक पारी में 33 रन बनाए थे.

Saim Ayub Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज के लिए इस साल दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया. यह मैच 3 जनवरी से शुरू हुआ था. पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए एक 21 साल के लड़के को टीम प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी. नाम है सैम अयूब. चेहरे पर मासूमियत और मधुर आवाज वाला यह लड़का जब बैटिंग के लिए मैदान पर उतरता है तो अच्छे-अच्छों की छुट्टी कर देता हैं. हालांकि सैम अयूब डेब्यू टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने हाल ही में टेस्ट डेब्यू को लेकर बातचीत की. अयूब ने बताया कि कैसे फेलियर ने उन्हें सिखाया है.

सैम अयूब इन दिनों बांग्लादेश के ढाका में हैं. वे बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में डुरडेंटो ढाका के लिए खेल रहे हैं. अयूब ने हाल ही में क्रिकइंफो को एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने अपने करियर को लेकर खुल बात की है. अयूब ने कहा, ''मैंने फेलियर से बहुत कुछ सीखा है. मुझे टॉप क्रिकेटर्स ने कहा है कि आप जितना सफलता से सीखते हैं, उससे कहीं ज्यादा असफलताओं से सीखते हैं. मैं इस बात से खुश हूं कि शुरुआती दौर में फेल हुआ हूं. मुझे अब पता है कि किस लेवल की मेहनत और तैयारी की जरूरत है. अगर मैं जल्दी सक्सेस हो जाता तो अपनी कमियों पर काम नहीं कर पाता.''

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला डेब्यू टेस्ट मैच -

पाकिस्तान ने सैम अयूब को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबले में मौका दिया था. सिडनी में खेले गए टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में वे जीरो पर आउट हो गए थे. लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दी. अयूब ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा.

फर्स्ट क्लास में लगा चुके हैं दोहरा शतक -

सैम अयूब पाकिस्तान से आने वाले अगले सुपर स्टार बन सकते हैं. अगर उनके डोमेस्टिक क्रिकेट के रिकॉर्ड को देखें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 1102 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. दिलचस्प बात यह है कि वे दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. अयूब ने एक मुकाबले में 203 रन बनाए थे. वे 12 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. 

यह भी पढ़ें : AUS W vs SA W: सिर्फ एक गेंद पर छक्का, हिट विकेट और मिले 13 रन, महिला क्रिकेट में ये क्या ग़ज़ब हो गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget