एक्सप्लोरर

बाबर आजम के फैसले से खुश नहीं है रिजवान, बताया किस नंबर पर करना चाहते हैं बल्लेबाजी

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.

Mohammad Rizwan On Batting At No 5: पाकिस्तान टीम इन दिनों न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ खेल रही है. पांच मैचों की इस सीरीज़ में दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान विजयी रही है. वहीं इन दोनों ही मैचों में पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दरअसल, ओपनिंग पर बाबर-रिज़वान की जगह फखर ज़मां और इमाम उल हक दिखाई दिए थे. इस दौरान मोहम्मद रिज़वान ने नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी की. अब रिज़वान ने खुलासा किया कि उन्हें नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करना पसंद नहीं आया. 

रिज़वान ने कराची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में बात की. उन्होंने बताया कि नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करने से वो खुश नहीं हैं. साथ ही उन्होंने अपना पसंदीदा बैटिंग डाउन नंबर चार को बताया. रिज़वान ने कहा, “अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें तो मैं वनडे में नंबर पर पांच पर बल्लेबाज़ी करने से खुश नहीं हूं, क्योंकि मैं नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करना चहाता हूं. लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि मुझे वह मिले जो मैं चाहता हूं. कोच और कप्तान वो करेंगे जो उन्हें पसंद है.”

बल्लेबाज़ ने आगे कहा, “नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करना मेरी खुद की इच्छा है. मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है. मैं पिछले 15 या 16 सालों से बहुत कुछ त्याग कर रहा हूं और अभी भी शिकायत नहीं कर रहा हूं. हम वो करने के लिए तैयार हैं जो कोच और कप्तान हमसे करने के लिए कहेंगे.”

वनडे में पांच नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए ऐसा रहा मोहम्मद रिज़वान का रिकॉर्ड

बता दें कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए शुरुआती दो वनडे में बल्लेबाज़ी करते हुए रिज़वान ने पहले में 42 और दूसरे में 54 रनों की पारी खेली थी. वहीं रिज़वान अब तक अपने वनडे करियर में कुल 8 पारियों में नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी की है, जिसमें उन्होंने 33.66 की औसत से 202 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं उनका हाई स्कोर 67 रनों का रहा है. 

 

ये भी पढ़ें...

KL Rahul Injury: आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान केएल राहुल हुए चोटिल, क्रुणाल पांड्या ने संभाली कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत के 6 विकेट गिरे
LIVE: ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत के 6 विकेट गिरे
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget