एक्सप्लोरर

PAK vs ENG Squad: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम घोषित, PCB ने बाबर-शाहीन को दिया करारा झटका

PAK vs ENG Test Squad: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम घोषित कर दी है. बाबर और शाहीन को टीम से बाहर निकाल दिया है.

PAK vs ENG Test Squad: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए टीम घोषित कर दी है. शान मसूद की कप्तानी वाली टीम में नए खिलाड़ियों को जगह मिली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सरफराज अहमद को करारा झटका दिया है. पीसीबी ने इन चारों खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकाल दिया है. सरफराज मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे. वे बेंच स्ट्रेंथ में शामिल हुए थे. पीसीबी ने रविवार दोपहर टीम का ऐलान किया.

पीसीबी ने अपनी ऑफीशियल वेबसाइट पर बाबर और शाहीन को लेकर प्रतिक्रिया दी है. बोर्ड ने लिखा, सिलेक्टर्स ने बाबर आजम, नसीम शाह, सरफराज अहमद और शाहीन अफरीदी को आराम देने का फैसला किया है. अबरार अहमद चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं. लिहाजा वे चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. 

बोर्ड ने इन चार खिलाड़ियों को दी टीम में जगह -

पीसीबी ने बाबर, शाहीन, नसीम और सरफराज की जगह चार नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. बोर्ड ने बताया, हसीबुल्लाह, मेहरन मुमताज, कामरान गुलाम और तेज गेंदबाज मोहम्मद अली को मौका दिया गया है. इनके साथ-साथ ऑफ स्पिनर साजित खान को भी टीम में जगह मिली है. नोमान अली और जाहिद महमूद पहले टेस्ट के लिए मुख्य टीम का हिस्सा थे. लेकिन इन दोनों को रिलीज कर दिया गया है.

बेहद खराब रहा था पहले टेस्ट में बाबर का प्रदर्शन -

बाबर आजम का पहले टेस्ट में बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला. वे पहली पारी में महज 30 रन बनाकर आउट हुए थे. पाकिस्तान ने इस पारी में 566 रन बनाए थे. टीम के लिए शफीक और शान मसूद ने शतक लगाया था. आगा सलमान ने भी शतक लगाया था. इसके बाद बाबर दूसरे टेस्ट में भी फ्लॉप हुए. वे 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. शाहीन अफरीदी पहले टेस्ट में सिर्फ 1 विकेट ले पाए थे.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद.

यह भी पढ़ें : Mohammed Siraj DSP Police: डीएसपी मोहम्मद सिराज को कितनी मिलेगी सैलरी? जानें तेलंगाना पुलिस से कितनी होगी इनकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget