एक्सप्लोरर

PAK vs ENG: पाकिस्तान जाकर फंसी इंग्लैंड क्रिकेट टीम? 'अज्ञात वायरस' की चपेट में आए स्टोक्स समेत 14 सदस्य

Pakistan vs England: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इससे ठीक पहले इंग्लैंड टीम के 14 सदस्य एक वायरस की चपेट में आ गए हैं.

Pakistan vs England Test Series: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 1 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इसके लिए इंग्लैंड की क्रिकेट टीम पाकिस्तान में है. इस सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड टीम पर संकट आ गया है. कप्तान बेन स्टोक्स समेत टीम के 14 सदस्य एक अज्ञात वायरस की चपेट में आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाड़ी रावलपिंडी में होने वाले टेस्ट मैच से पहले संक्रमित हुए हैं और अब इन्हें आराम के लिए कहा गया है. 

इंग्लैंड के लिए खिलाड़ियों का संक्रमित होना बुरी खबर है. इसको लेकर बीबीसी ने एक रिपोर्ट छापी है. बीसीसी के मुताबिक, संक्रमित हुए 14 में से आधे लोग स्टाफ मेंबर्स हैं. जबकि आधे लोग खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंची है. लेकिन अब इन्फेक्शन से ग्रसित होने की वजह से संकट आ गया है. इन सभी खिलाड़ियों और सदस्यों को होटल में आराम करने की सलाह दी गई है. खबर के मुताबिक कप्तान बेन स्टोक्स भी वायरस की चपेट में हैं. 

'आज तक' पर छपी एक खबर के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट टीम का बुरा हाल है. टीम की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि टेस्ट मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में सिर्फ 5 खिलाड़ी ही पहुंच पाए. खिलाड़ी बीमार होने की वजह से प्रैक्टिस के लिए नहीं आ पाए. इंग्लैंड के खिलाड़ी किस वायरस की चपेट में हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. यह वायरस कोरोना है या कोई और, इसकी जांच चल रही है. 

गौरतलब है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 1 दिसंबर में रावलपिंडी में खेला जाना है. जबकि दूसरा टेस्ट 9 दिसंबर से मुल्तान में आयोजित होगा. वहीं तीसरा और आखिरी मैच कराची में 17 दिसंबर से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों ही टीमों के बीच सितंबर महीने में 7 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd ODI: ऋषभ पंत फिर फ्लॉप, कितने मौके देगा BCCI, पिछली 14 पारियों में बनाए सिर्फ इतने रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget