एक्सप्लोरर

कुक ने कहा - हमारे अनुभवहीन स्पिनरों ने शानदार काम किया

कुक ने कहा - हमारे अनुभवहीन स्पिनरों ने शानदार काम किया

 


 


 


कुक ने कहा - हमारे अनुभवहीन स्पिनरों ने शानदार काम किया

विशाखापत्तनम: इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक को भरोसा है कि उनकी टीम के ‘अनुभवहीन’ स्पिनर कल से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भी भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को परेशान करना जारी रखेंगे.


 


पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलेन मुश्ताक के मार्गदर्शन में मोईन अली, आदिल राशिद और जफर अंसारी की इंग्लैंड की स्पिन तिकड़ी ने राजकोट में ड्रॉ हुए पहले टेस्ट में भारतीय समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया.


 


इंग्लैंड के कप्तान ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘अगर हम राजकोट जैसे स्तर को बरकरार रखते हैं तो ऐसा कोई कारण नहीं कि हम अपने स्पिनरों से भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में नहीं डाल सके.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हम जीत दर्ज नहीं कर पाए लेकिन दूसरे टेस्ट में हम 0-0 से नयी शुरूआत करेंगे. और हम यहां भारत को कड़ी चुनौती देने आए हैं.’’ 


 


अपनी स्पिन तिकड़ी की तारीफ करते हुए कुक ने कहा, ‘‘तीन स्पिनरों के समूह के रूप में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. सभी ने योगदान दिया और बांग्लादेश की तुलना में बड़ा कदम आगे बढ़ाया.’’ इन तीन स्पिनरों के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स जैसे तेज गेंदबाजों की मौजूदगी में भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी है. कुक ने कहा, ‘‘यह शानदार है कि तेज गेंदबाजी में भी संतुलन है. इन हालात में छह गेंदबाज कप्तान के रूप में मुझे काफी संतुलन देते हैं. अगर कुछ ओवर खराब रहते हैं तो हम गेंदबाज को बदल सकते हैं. हम चार गेंदबाजों पर निर्भर नहीं हैं. सभी खिलाड़ी योगदान दे रहे हैं और चुनौती इसे दोहराना है.’’ 


 


दो हफ्ते पहले इसी मैदान पर वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम 79 रन पर ढेर हो गई थी जिसमें स्पिनरों का दबदबा रहा था.


 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आंकड़ों के आधार पर सभी हमें कह रहे हैं कि खेल आगे बढ़ने के साथ पिच और अधिक स्पिन लेगी इसलिए टॉस महत्वपूर्ण है लेकिन यह किसी चीज की गारंटी नहीं है.’’ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन कंधे की चोट से उबरने के बाद चयन के लिए उपलब्ध हैं लेकिन ऐसी संभावना नहीं दिखती कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी.


 


क्रिस वोक्स को हल्की चोट है लेकिन कुक ने कहा कि अधिक दिक्कत नहीं है जिसका मतलब है कि एंडरसन को इंतजार करना पड़ सकता है.


 


उन्होंने कहा, ‘‘जिमी उबर चुका है और नेट पर उसने शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन किया है. पिछली बार मैच में उसने अगस्त में गेंदबाजी की थी. हमें क्या करना है इसे लेकर फिलहाल हम विचार कर रहे हैं.’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget