एक्सप्लोरर

WC 1983: आज ही के दिन कपिल देव ने वनडे मैच में खेली थी ऐतिहासिक पारी, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जड़े थे नाबाद 175 रन

Kapil Dev: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने 1983 के World Cup में आज ही के दिन यानी 18 जून को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था.

Kapil Dev 175 Record: कपिल देव भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले पहले कप्तान थे. उन्होंने 1983 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. शानदार ऑलराउडंर कपिल देव ने भारत को चैंपियन बनाने में बल्ले और गेंद से भी बहुत अहम योगदान दिया था. उन्होंने टूर्नामेंट के लीग मैचों में आज ही के दिन (18 जून) ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 175 रनों की शानदार पारी खेली थी. 

कपिल देव ने अपनी इस पारी से भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. कपिल देव ने यह पारी जब खेली थी, तब भारतीय टीम ने महज़ 17 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. तत्कालीन कप्तान कपिल देव नंबर छह पर बल्लेबाज़ी करने उतरे थे. उस मैच में दोनों भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. इसके अलावा नंबर तीन पर बल्लेबाज़ करते हुए मोहिंदर अमरनाथ ने 5, नंबर चार के संदीप पाटिल ने 1 और नंबर पांच के यशपाल शर्मा 9 रन ही बना सके थे. 

शानदार पारी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था

यहां से नंबर छह पर बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय कप्तान कपिल देव ने पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया को 8 विकेट पर 266 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था. भारतीय कप्तान ने 138 गेंदों में 16 चौके और 6 छक्कों की मदद से 175* रनों की पारी खेली थी. 

31 रन से मैच जीती थी इंडिया

वहीं 267 रनों का पीछा करने ज़िम्बाब्वे की टीम 57 ओवर (तब वनडे मैच 60 ओवर का होता था) में 235 रनों पर सिमट गई थी. कपिल देव ने शानदार बल्लेबाज़ी के अलावा गेंदबाज़ी में भी जलवा बिखेरा था. उन्होंने 11 ओवर में 32 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया था. 

इस मैच में कपिल देव ने भारत की ओर से वनडे में विकेट लेने के साथ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. अभी तक पूर्व भारतीय कप्तान का यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है. इस लिस्ट में सौरव गांगुली 153* रन और 1 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं.  

ये भी पढ़ें...

Domestic Season 2023-24: 5 जनवरी से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, जानें शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget