एक्सप्लोरर

Domestic Season 2023-24: 5 जनवरी से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, जानें शेड्यूल

Ranji trophy 2023-24: रणजी ट्रॉफी 2023-24 की शुरुआत 5 जनवरी, 2024 से होगी. वहीं घरेलू सत्र 2023-24 की शुरुआत 28 जून, 2023 से दिलीप ट्रॉफी के ज़रिए होगी.

Domestic season 2023-24 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी घरेलू सीज़न 2023-24 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. घरेलू सीज़न की सबसे प्रीमियर रणीज ट्रॉफी की शुरुआत 5 जनवरी से होगी. रणजी ट्रॉफी 70 दिनों तक खेली जाएगी. वहीं, फाइनल मैच 14 मार्च को खेला जाएगा. इस बार के घरेलू सीज़न की शुरुआत दिलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जो 28 जून से शुरू होगी. 

दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप ट्रॉफी के बाद 24 जुलाई से 4 अगस्त के बीच देवधर ट्रॉफी खेली जाएगी. फिर पारंपरिक ईरानी कप, जिसमें रणजी चैंपियन (सौराष्ट्र) और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला होगा, यह 1 से 5 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. 

शेड्यूल के हिसाब से, सैयद मुश्ताक अली टी20 प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच खेली जाएगी. इसके बाद 50 ओवर वाली विजय हजारे ट्रॉफी 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होगी. दोनों व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में एलीट और प्लेट (Elite and Plate) डिवीजन होंगे. प्रीमियर डिवीजन में आठ टीमों के तीन ग्रुप होंगे, जबकि निचले डिवीजन में सात टीमों के दो ग्रुप शामिल होंगे. प्रतियोगिता में दो प्री क्वार्टर फाइनल, चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और फाइनल होगा. 

पांचों ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी. ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी और उन्हें अंक, जीत और नेट रन रेट के आधार पर 1 से 5 की रैंकिंग पर रखा जाएगा. जबकि, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को समान मानदंडों का उपयोग करके 6-10 रैंक दी जाएगी. छठे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीमों के साथ क्वार्टर फाइनल में सीधा जगह बनाएगी, जबकि 7 से 10 रैंकिंग वाली टीमें प्री क्वार्टर फाइनल में मुकाबला करेंगी. 

रणजी ट्रॉफी 

रणजी ट्रॉफी में भी एलीट और प्लेट दो डिवीजन होंगे, जिसमें एलीट डिवीजन में आठ टीमों के चार ग्रुप और प्लेट डिवीजन में छह टीमों का एक ग्रुप होगा. एलीट टीम के पास 10 बहु-दिवसीय मैच खेलने का मौका होगा, जिसमें सात लीग गेम, इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल. सीमित ओवरों की प्रतियोगिताओं के उलट रणजी ट्राफी नाकआउट चरण के दौरान एलीट और प्लेट टीमों का एकीकरण नहीं होगा. 

क्रिस ग्रुप में होंगी कौन सी टीमें

एलीट ग्रुप-ए: इस ग्रुप में सौराष्ट्र, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, विदर्भ, हरियाणा, सेना और मणिपुर की टीमें हैं. 

एलीट ग्रुप-बी: इस ग्रुप में बंगाल, आंध्र, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और बिहार की टीमें हैं. 

एलीट ग्रुप-सी: इस ग्रुप की टीमें कर्नाटक, पंजाब, रेलवे, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा और चंडीगढ़ हैं की टीमें हैं. 

एलीट ग्रुप-डी: इस ग्रुप में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा, दिल्ली, ओडिशा, पांडिचेरी और जम्मू-कश्मीर की टीमें हैं. 

प्लेट ग्रुप: इस ग्रुप में नागालैंड, हैदराबाद, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की टीमें हैं. 

ये भी पढ़ें...

Team India: तेजी से रिकवर हो रहे ऋषभ पंत, एशिया कप में अय्यर-बुमराह की वापसी तय, जानें हर चोटिल खिलाड़ी का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget