एक्सप्लोरर

World Cup 2023: 5 अक्टूबर से शुरू होगा वनडे विश्व कप, 19 नवंबर को खेला जाएग फाइनल, सामने आई बड़ी जानकारी

ODI World Cup 2023: इस साल खेले जाने वाला वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जा सकता है.

ODI World Cup 2023 Starting Date: इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मज़ेबानी भारत के पास है. इससे पहले 2019 का विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड विजयी रही थी. वहीं, 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप को लेकर कुछ बड़ी जानकारी सामने निकलकर आई है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इंडिया में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. 

इस तरह हो सकता है विश्व कप 2023

ईसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. वहीं, इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप के लिए बीसीसीआई की ओर से कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं. इसमें अहमदाबाद के अलावा, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं. 

वहीं, बीसीसीआई वॉर्मअप मैचों के लिए 2-3 एक्स्ट्रा वेन्यू भी तय कर सकता है. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के बीच खिताब के लिए कुल 48 मैच खेले जाएंगे. यह मैच 46 दिन तक चलेंगे. 

शेड्यूल जारी करने में क्यों हो रही है देरी?

वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा अक्सर एक साल पहले ही कर दी जाती है, लेकिन इस बार आईसीसी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और भारत सरकार की ओर से टैक्स में मिलने वाली छूट को समझने का इंतज़ार कर रहा है. आईसीसी और बीसीसीआई के बीच हुए एग्रीमेंट के मुताबिक, 2016 से 2023 तक तीन टूर्नामेंटों के लिए कर छूट का वादा किया गया था.

वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बात करें तो उन्होंने 2013 के बाद से किसी भी टूर्नामेंट के लिए भारत दौरा नहीं किया है. बीसीसीआई की ओर से स्पष्ट किया गया कि उनके वीजा को भारत सरकार मंजूरी देगी. 

 

ये भी पढ़ें...

Rahul Dravid: वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी हो चुके हैं तय, कोच द्रविड़ की ओर से हुआ बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget