एक्सप्लोरर

SL vs BAN: टाइम आउट का वो नियम क्या है जिसकी वजह से मैथ्यूज बिना गेंद खेले आउट हो गए?

Angelo Mathews: एंजेलो मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. आइए जानते हैं क्या है टाइम आउट का पूरा नियम.

Timed Out Rule: श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें एंजेलो मैथ्यूज को वक़्त पर अगली गेंद का सामना ना कर पाने के चलते टाइम आउट करार दिया गया. बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब ने टाइम आउट की अपील की थी. तो आइए जानते हैं क्या होता है टाइम आउट का नियम?

ये है टाइम आउट का पूरा नियम

क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC के मुताबिक, बल्लेबाज़ के आउट या रिटायर होने के बाद अगले आने वाले बल्लेबाज़ को हर हाल में 2 मिनट के अंदर गेंद का सामना करना होगा, नहीं तो बल्लेबाज़ को आउट दे दिया जाएगा. 

एंजेलो मैथ्यूज का क्या है पूरा माजरा?

वहीं एंजेलो मैथ्यूज की बात करें तो वो सदीरा समरविक्रमा का विकेट गिरने के बाद क्रीज़ पर आए थे, लेकिन हेलमेट मे दिक्कत के चलते उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगवाया. हालांकि मैथ्यूज ने अपनी पहली गेंद का सामना नहीं किया था. समरविक्रमा का विकेट गिरने के बाद मैथ्यूज को दो मिनट पूरे हो गए थे और उन्होंने कोई गेंद नहीं खेली थी.

इसी के चलते विरोधी कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से मैथ्यूज के टाइम आउट की अपील कर दी. हालांकि शाकिब की अपील के बाद मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब को टूटा हेलमेट भी दिखाया, जिसकी वजह ले उन्हें पहली गेंद खेलने में समय लग गया. लेकिन शाकिब ने अपने फैसले को नहीं बदला. इस तरह मैथ्यूज टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. 

टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है बांग्लादेश 

बता दें कि बांग्लादेश टूर्नामेंट में बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी. शाकिब की कप्तानी वाली बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीत अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद टीम ने लगातार 6 मुकाबले गंवा दिया. वहीं श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश टूर्नामेंट का आठवां मैच खेल रही है. 

 

ये भी पढ़ें...

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में ऐसा क्या कर दिखाया जिससे विराट कोहली का भी फायदा हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget