एक्सप्लोरर

World Cup 2023: आज जारी हो सकता है वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल, 15 अक्टूबर को भारत का पाकिस्तान से सामना

ODI World Cup 2023: आज यानी 13 जून को वनडे वर्ल्ड कप के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा हो सकती है. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मुकाबला हो सकता है.

ODI World Cup 2023 Schedule: अब तक इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा नहीं हो पाई है. अभी टूर्नामेंट का संभावित शेड्यूल सामने आया था, जिसमें बताया गया था कि 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं संभावित शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है और पहला मैच इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड का खेला जाना है. 

हालांकि, आज यानी 13 जून को ODI World Cup 2023 के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चलते वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है. रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन अब वो तैयार है.  

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया था कि एशिया कप 2023 के लिए अपने हाइब्रिड मॉडल के बाद पाकिस्तान ने भारत आने का फैसला कर लिया है. यानी अगर एशियन क्रिकेट काउंसिल पाकिस्तान का हाइब्रिड मॉडल मान ले तो पाक टीम वर्ल्ड कप दौरे के लिए भारत आएगी. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो सब कुछ सही हो गया है. इसी के चलते आज वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा हो सकती है. 

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने ‘इंसाइडस्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा था, “हम कार्यक्रम के बारीक प्रिंट पर चर्चा करने के लिए कल आईसीसी अधिकारियों से मिल रहे हैं. एक बार ऐसा हो जाने के बाद, हम इसे आपके लिए लाएंगे. सोमवार तक, हमारे पास अंतिम कार्यक्रम होना चाहिए.”

यहां हो सकते हैं टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच 

वहीं टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में की बात करें तो ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक, सेमीफाइनल्स मैच मुंबई के वानेखेड़े और चेन्नई के चेपॉक स्टेडिम में हो सकते हैं. वहीं फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है. 

संभवत: 9 ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगी इंडिया

बता दें कि ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के मुताबिक बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए ड्रॉफ्ट शेड्यूल में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अलग-अलग वेन्यू में कुल 9 मैच खेलेगी. 

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 8 अक्टूबर, चेन्नई
  • भारत बनाम अफगानिस्तान- 11 अक्टूबर, दिल्ली
  • भारत बनाम पाकिस्तान- 15 अक्टूबर,
  • भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर, पुणे
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  • भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर, लखनऊ
  • भारत बनाम क्वालीफायर- 2 नवंबर, मुंबई
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 5 नवंबर, कोलकाता
  • भारत बनाम क्वालीफायर- 11 नवंबर, बेंगलुरु

ये भी पढे़ं...

Donald Bradman: इंटरनेशनल करियर में छक्के कम और दोहरे शतक ज्यादा, जानिए सर डॉन ब्रैडमैन का अनोखा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget