एक्सप्लोरर

Watch: विश्व कप से पहले केएल राहुल ने विकेटकीपिंग के लिए की खास तैयारी, इस तरह ‘टायर’ के साथ किया अभ्यास

KL Rahul: घरेलू सरज़मीं पर खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्होंने टायर के साथ अभ्यास किया.

KL Rahul Wicketkeeping Practice With Tyre: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से ही अच्छी लय में दिखाई दिए हैं. अब राहुल का विश्व कप में भी बतौर विकेटकीपर खेलना लगभग तय है. इसलिए उन्होंने आगामी वर्ल्ड कप के लिए विकेटकीपिंग के लिए खास तैयारी शुरू कर दी है. राहुल को टायर के साथ विकेटकीपिंग का अभ्यास करते हुए देखा गया. 

राहुल की इस खास तैयारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राहुल ने विकेटकीपिंग के अभ्यास के लिए स्टंप के करीब एक बड़ा सा टायर रखा हुआ है और वे खुद टायर के पीछे बैठकर गेंद पकड़कर अभ्यास कर रहे हैं. भारत के विश्व स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन को भी चुना गया है. हालांकि राहुल विकेटकीपर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ के रूप में पहली पसंद होंगे. 

वापसी के बाद से ही दिखाई है शानदार लय 

आईपीएल 2023 में चोटिल होने के बाद राहुल ने हाल ही में खेले गए एशिया कप 2023 के ज़रिए वापसी की. एशिया कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला और 111* रन बनाए. इस शानदार पारी के बाद राहुल ने टीम के लिए कई और शानदार पारियां खेलीं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में उन्होंने बतौर कप्तान 58* और दूसरे मैच में 52 रन बनाए. 

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

राहुल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. वे अब तक 47 टेस्ट, 61 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 7 शतक और 13 अर्धशतकों की मदद से 2642 रन बना लिए हैं. इसके अलावा वनडे में वे 6 शतक और 15 अर्धशतक की बदौलत 2291 रन स्कोर कर चुके हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में राहुल के बल्ले से 2 शतक और 22 अर्धशतकों की मदद से 2265 रन निकल चुके हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Asian Games 2023: यशस्वी जायसवाल का ताबड़तोड़ शतक, भारत ने नेपाल को दिया 203 रन का टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget