एक्सप्लोरर

Asian Games 2023: यशस्वी जायसवाल का ताबड़तोड़ शतक, भारत ने नेपाल को दिया 203 रन का टारगेट

IND vs NEP: एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों के क्रिकेट इवेंट में आज पहला क्वार्टर-फाइनल खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत और नेपाल आमने-सामने हैं.

India vs Nepal Live: एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों के क्रिकेट इवेंट में खेले जा रहे पहले क्वार्टर-फाइनल में भारत ने नेपाल के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा है. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में 100 रन जड़े. यहां शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेली.

भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारतीय टीम ने यहां दमदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए यशस्वी और रुतुराज ने 9.5 ओवर में 103 रन की साझेदारी की. इस स्कोर पर कप्तान रुतुराज अपना विकेट दे बैठे. उन्होंने 23 गेंद पर 25 रन बनाए. इसके बाद भारत ने बैक टू बैक अपने दो विकेट गंवाए. तिलक वर्मा 10 गेंद खेलकर महज 2 रन बना पाए और विकेटकीपर जितेश शर्मा भी 4 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि दूसरे छोर से यशस्वी की आतिशी बल्लेबाजी जारी रही. यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. शतक पूरा करते ही वह पवेलियन लौट गए. यशस्वी ने अपनी पारी में 7 छक्के और 8 चौके जड़े.

भारतीय टीम एक समय 16.2 ओवर में 150 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने 22 गेंद पर नाबाद 52 रन की पार्टनरशिप की और टीम इंडिया को 200 के पार पहुंचाया. शिवम दुबे ने 19 गेंद पर 25 रन जड़े, वहीं रिंकू सिंह ने 15 गेंद पर 37 रन की लाजवाब पारी खेली.

नेपाल के लिए दिपेंद्र सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके. संदीप लामिछाने और सोमपाल कामी को एक-एक विकेट मिला.

बता दें कि भारत की सीनियर टीम इस वक्त वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रही है. ऐसे में एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपनी बी टीम उतारी है.

यह भी पढ़ें...

WC 2023: वर्ल्ड कप 2019 के बाद से अब तक बाबर आजम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा वनडे शतक, देखें टॉप-5 की लिस्ट

World Cup 2023: मिचेल स्टार्क बन सकते हैं वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget