एक्सप्लोरर

IND vs NED: रोहित शर्मा ने आखिरकार खोल ही दिया कामयाबी का राज, बताया किस फॉर्मूले से लगातार 9 मैच जीती टीम इंडिया

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार सभी लीग मैच जीते.

Rohit Sharma's Reaction: भारतीय टीम ने अपने और वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया. यह भारतीय टीम की टूर्नामेंट में लगातार 9वीं जीत रही. विश्व कप के लीग स्टेज में सिर्फ इंडिया ही ऐसी टीम रही, जिसने कोई मैच नहीं गंवाया. नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उस फॉर्मूले का खुलासा कर दिया कि कैसे मेन इन ब्लू ने टूर्नामेंट में लगातार 9 जीत अपने नाम कीं. 

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “टूर्नामेंट की शुरुआत से हम एक वक़्त पर एक गेम के बारे में सोच रहे थे और उसमें अच्छा कर रहे थे. हम कभी ज़्यादा लंबा सोचना नहीं चाह रहे थे क्योंकि ये लंबा टूर्नामेंट है. हमारे लिए ये ज़रूरी था कि हम एक मैच पर ध्यान लगाएं और उसे अच्छे से खेलें. सभी ने यही किया. आप अलग वेन्यू और अलग कंडीशन में खेलते हैं, तो आपको उसी हिसाब से खेलना होता है और हमने वही किया. हमने जिस तरह से 9 मैचों में खेला, उससे बहुत खुश हूं.”

रोहित शर्मा ने आगे कहा, “ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग वक़्त पर अपना काम किया. ये टीम के लिए अच्छे संकेत होते हैं जब सभी ज़िम्मेदारी लेना चाहते हैं और टीम के लिए काम करना चाहते हैं. हालांकि हमने भारत में बहुत क्रिकेट खेला है और कंडीशन जानते हैं, फिर भी जब अलग विरोधी टीम से अलग कंडीशन में खेलते हैं, तो ये अलग चैलेंज होता है. हमने कंडीशन को अच्छी तरह परखा. हमने चार मैचों में रच चेज के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की और फिर हमें पहले बल्लेबाज़ी करके बोर्ड पर टोटल लगाना था. फिर तेज़ गेंदबाज़ों ने स्पिनर्स के साथ मिलकर अपना नाम काम किया.”

भारतीय कप्तान ने कहा, “ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रखने के लिए रिजल्ट मैटर करता है. बहुत सारी उम्मीदें हैं, जिसे हम एक साइड में रखकर खेल पर ध्यान देंगे. एक बार टूर्नामेंट शुरू होने के बाद हमने एक दूसरे के साथ का आनंद लिया. हम मैदान पर उत्साह और मस्ती के साथ गेम खेलना चाहते थे और ये हमारे प्रदर्शन में झलका. जब आप ऐसी चीज़े करते हैं, हम माहौल अच्छा रखते हैं और खिलाड़ी बिनी किसी बोझे के परफॉर्म करते हैं.”

रोहित शर्मा ने आगे गेंदबाज़ों को लेकर कहा, “जब आपके पास पांच गेंदबाज़ होते हैं, तो आप टीम के लिए विकल्प बनाना चाहते हैं. आज हमारे पास 9 गेंदबाज़ थे. ये ऐसा गेम था, जहां हम कुछ चीज़ें ट्राई कर सकते थे. तेज़ गेंदबाज़ उस समय वाइड यॉर्कस फेंक रहे थे, जब इसकी ज़रूरत नहीं थी. बॉलिंग यूनिट के तौर पर हम अलग करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि हम क्या हासिल कर सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: विराट कोहली के विकेट लेते ही खुशी से झूम उठीं वाइफ अनुष्का, वायरल हो रहा रिएक्शन का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget