एक्सप्लोरर

वनडे क्रिकेट नहीं होगा खत्म, रोहित शर्मा ने इन्हें दिया करारा जवाब

रोहित शर्मा ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो कि वनडे क्रिकेट के खत्म होने के कयास लगा रहे है.

इन दिनों क्रिकेट जगह में वनडे फॉर्मेट के भविष्य को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है. हाल ही में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है. इसके अलावा कई और बड़े क्रिकेटर्स वनडे की बजाए टी20 लीग में खेलने को प्राथमिकता दे रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में वनडे मैच बेहद कम देखने को मिलेंगे. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हालांकि इस तरह के कयासों को बेकार की बात मानते हैं.

रोहित शर्मा का मानना है कि वनडे क्रिकेट का भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित है. रोहित शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय वनडे क्रिकेट को दिया है. टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, ''मैं यह बात कभी नहीं कह सकता कि वनडे क्रिकेट खत्म होने जा रहा है. मैं यह भी नहीं कह सकता कि टी20 या फिर टेस्ट क्रिकेट खत्म होने के करीब है.''

रोहित शर्मा ने अपने लिए क्रिकेट को महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा, ''मेरे लिए तो क्रिकेट का होना महत्वपूर्ण है. फिर चाहे फॉर्मेट कोई भी हो. मैंने अपना नाम वनडे क्रिकेट के जरिए ही बनाया है. वनडे क्रिकेट के खत्म होने के बारे में कुछ भी कहना बेकार की बात है.''

मोईन अली ने किया यह दावा

बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने भी वनडे क्रिकेट के बोरिंग होने का दावा किया था. मोईन अली का कहना था कि अगले दो या तीन साल में क्रिकेटर्स वनडे क्रिकेट की बजाए टी20 लीग में खेलने को ही प्राथमिकता देंगे.

हालांकि कपिल देव जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं. कपिल देव का मानना है कि टी20 लीग का प्रभाव ज्यादा बढ़ने से इंटरनेशनल क्रिकेट का भविष्य खतरे में आएगा और यह खेल भी फुटबॉल की राह पर चल पड़ेगा.

IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल कर सकते हैं शिखर धवन, यह मुकाम हासिल करने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget