एक्सप्लोरर

NZvsENG: बड़े लक्ष्य के सामने न्यूजीलैंड की ठोस शुरूआत

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 382 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए धीमी लेकिन ठोस शुरूआत की है. चौथे दिन के टी- ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए.

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 382 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए धीमी लेकिन ठोस शुरूआत की है. चौथे दिन के टी- ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए.

टॉम लैथम 21 और जीत रावल 13 रन पर खेल रहे हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद रावल की पसलियों पर भी लगी जिसके कारण वह दर्द से कराह उठे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी एकाग्रता बनाये रखी.

इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 352 रन बनाकर समाप्त घोषित की. उसने अपने आखिरी नौ विकेट 90 रन के अंदर गंवाए.

कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को मैच में वापसी दिलाई जिसके बाद इंग्लैंड ने पारी समाप्त घोषित की. दो साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ 41 रन देकर छह विकेट लेने वाले ग्रैंडहोम ने 94 रन देकर चार विकेट लिये जो उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

जो रूट (54) और डेविड मलान (53) इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 202 रन से 262 रन तक ले गये. ग्रैंडहोम ने तब मलान को आउट करके रूट के साथ उनकी चौथे विकेट के लिये 97 रन की साझेदारी तोड़ी. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी वाइरल बुखार के कारण आज मैदान पर नहीं उतर पाये थे लेकिन ग्रैंडहोम ने उनकी कमी नहीं खलने दी.

मलान का कैच हेनरी निकोल्स ने लिया जबकि इसके तीन गेंद बाद नील वैगनर (51 रन देकर दो) ने रूट को विकेट के पीछ कैच करा दिया. बेन स्टोक्स (12) लंच के बाद पहले ओवर में पवेलियन लौट गये. ग्रैंडहोम ने उनका विकेट लिया.

जॉनी बेयरस्टॉ भी अगले ओवर में आउट हो जाते लेकिन न्यूजीलैंड की विकेट के पीछे कैच की अपील अंपायर ने ठुकरा दी. न्यूजीलैंड के पास रिव्यू नहीं बचा था जबकि स्निकोमीटर से पता चला कि गेंद बल्ले से लगकर गयी थी.

ग्रैंडहोम ने ब्रॉड (12) को आउट करने के बाद मार्क वुड (नौ) को बोल्ड किया. वैगनर ने जब बेयरस्टॉ (36) के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया तो इंग्लैंड ने पारी समाप्त घोषित कर दी. उस समय जैक लीच 14 रन पर खेल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: छक्का लगातार फिलिप्स ने पूरा किया अर्धशतक, 200 के करीब न्यूजीलैंड; डेथ ओवरों का खेल जारी
LIVE: छक्का लगातार फिलिप्स ने पूरा किया अर्धशतक, 200 के करीब न्यूजीलैंड; डेथ ओवरों का खेल जारी
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget