एक्सप्लोरर

World Cup 2023: आज न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की भिड़ंत, मैच से पहले जानें 10 खास आंकड़े

NZ vs BAN: आज बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट का 42वां मुकाबला खेला जाएगा. अब तक हुए मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा हर तरफ से भारी रहा है.

BAN vs NZ Head to Head: वर्ल्ड कप 2023 में आज (13 अक्टूबर) न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी. वनडे क्रिकेट में दोनों टीमें अब तक 41 बार आमने-सामने हुई हैं. इनमें न्यूजीलैंड के हिस्से 30 जीत आई हैं. वहीं, बांग्लादेश ने 10 मुकाबले जीते हैं. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. यह दोनों टीमें वर्ल्ड कप में भी 5 बार भिड़ चुकी हैं. यह पांचों मुकाबले कीवी टीम के पक्ष में ही गए हैं. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबलों से जुड़े 10 खास आंकड़े यहां जानें...

1. सर्वोच्च टीम स्कोर: न्यूजीलैंड ने 26 दिसंबर 2016 को हुए क्राइस्टचर्च वनडे में 7 विकेट खोकर 341 रन का विशाल स्कोर बनाया.
2. निम्नतम टीम स्कोर: 23 सितंबर 2002 को कोलंबो में हुए वनडे मैच में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 77 रन पर ऑल आउट हो गई.
3. सबसे बड़ी जीत: कोलंबो में 23 सितंबर 2002 को खेले गए वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 167 रन के बड़े अंतर से हराया था.
4. सबसे करीबी जीत: 17 अक्टूबर 2010 को मीरपुर वनडे में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 3 रन से रोमांचक शिकस्त दी थी.
5. सबसे ज्यादा रन: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच हुए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर के नाम दर्ज है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 25 मैच खेले हैं और 1010 रन जड़े हैं.
6. सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: 26 दिसंबर 2016 को क्राइस्टचर्च वनडे में कीवी बल्लेबाज टॉम लाथम ने 121 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली थी.
7. सबसे ज्यादा छक्के: यह रिकॉर्ड भी रॉस टेलर के नाम दर्ज है. टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 24 छक्के जड़े हैं.
8. सबसे ज्यादा शतक: कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन शतक जमाए हैं.
9. सबसे ज्यादा विकेट: बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 मैचों में 37 विकेट चटकाए हैं.
10. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस: बांग्ला बॉलर रूबेल हसन ने 29 अक्टूबर 2013 को हुए मीरपुर वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन खर्च करते हुए 6 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें...

NZ vs BAN: चेपॉक में है न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टक्कर, ऐसा होगा पिच का मिजाज; प्लेइंग-11 भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget