एक्सप्लोरर

Ban vs NZ: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में वो कर दिखाया जो भारत और पाकिस्तान की टीमें भी नहीं कर पाईं

NZ vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा है. उसने पहली बार न्यूजीलैंड को उसी के घर में मात दी है.

Bangladesh Cricket Team Create History: बांग्लादेश क्रिकेट (Bangladesh Cricket) के लिए आज यानी बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा है. उसने पहली बार न्यूजीलैंड (NewZealand) को उसी के घर में मात दी है. बे ओवल (Bay Oval) में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने कीवी टीम को 8 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश न्यूजीलैंड में अब तक एक भी जीत नहीं दर्ज की थी. वे कभी भी न्यूजीलैंड में टेस्ट मैचों में जीत के करीब तक नहीं पहुंचे थे, यहां तक कि 2017 में 595-8 का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी वे हार गए थे. 

इस ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश ने वो कर दिखाया है जो भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमें भी नहीं न्यूजीलैंड में पिछले 11 साल में नहीं कर पाई थीं. दरअसल, किसी भी एशियाई देश की न्यूजीलैंड में आखिरी टेस्ट जीत साल 2011 में हुई थी. तब पाकिस्तान ने कीवी टीम को टेस्ट मैच में हराया था. तब से अब तक पाकिस्तान न्यूजीलैंड की धरती पर 5 टेस्ट मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन इसमें से किसी में भी जीत नहीं मिली है.

वहीं, भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में आखिरी टेस्ट जीत साल 2009 में मिली थी. उसके बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में 6 टेस्ट मैच खेले और किसी में जीत का स्वाद नहीं चख पाई. श्रीलंकाई टीम की बात करें तो वह 16 साल से न्यूजीलैंड में टेस्ट नहीं जीत पाई है. उसे न्यूजीलैंड में आखिरी जीत साल 2006 में मिली थी.  

17 टेस्ट के बाद घर में मिली हार 

न्यूजीलैंड अपनी घरेलू जमीन पर मार्च 2017 के बाद पहला टेस्ट मैच हारी है. तब दक्षिण अफ्रीका ने उसे बेसिन रिजर्व में 8 विकेट से हराया था. कीवी टीम पिछले 5 साल में अपने घर में 17 मैच खेली है, जिसमें से 13 में उसने जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड को 17 टेस्ट मैचों के बाद अपने घर में हार मिली है. 

SENA देशों में बांग्लादेश की पहली जीत 

इस मैच से पहले बांग्लादेश ने SENA( साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंज और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक भी जीत दर्ज नहीं की थी. इन देशों में बांग्लादेश का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन वे कभी जीत नहीं पाए. बे ओवल के हर सेशन में बांग्लादेश न्यूजीलैंड पर हावी रही.

ये भी पढ़ें- Bangladesh beat New Zealand: बांग्लादेश की न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत, पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से रौंदा

NZ vs Ban: क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू? बैट से गेंद लगने पर भी बांग्लादेश ने LBW के लिए लिया DRS, Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget