एक्सप्लोरर

NZ vs Ban: क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू? बैट से गेंद लगने पर भी बांग्लादेश ने LBW के लिए लिया DRS, Video

NZ vs Ban: DRS में सबसे पहले नो-बॉल को देखा जाता और उसके बाद अल्ट्रा ऐज को. बांग्लादेश के रिव्यू को दूसरे स्टेज में ही खारिज कर दिया गया जब रिप्ले में दिखा कि गेंद बैट पर लगी है.

Bangladesh take DRS for LBW against Taylor even as ball hits bat: क्या बांग्लादेश ने क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू लिया है. ये सवाल सोशल मीडिया पर यूजर्स उठा रहे हैं. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन बांग्लादेश ने अपना एक रिव्यू बर्बाद कर दिया. कीवी टीम के बैटर रॉस टेलर 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन था. तस्कीन अहमद की यॉर्कर रॉस टेलर के बल्ले पर लगी और बांग्लादेश टीम को लगा कि गेंद टेलर के पैड पर लगी है. इसके बाद उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला ले लिया. 

DRS में सबसे पहले नो-बॉल को देखा जाता है और उसके बाद अल्ट्रा ऐज को. बांग्लादेश के रिव्यू को दूसरे स्टेज में ही खारिज कर दिया गया जब रिप्ले में दिखा कि गेंद बैट पर लगी है. बांग्लादेश के इस रिव्यू पर कमेंट्री बॉक्स में बैठे कमेंटेटर भी हंसने लगे. ट्विटर पर यूजर्स इसे क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू बता रहे हैं. 

मैच की बात करें तो बांग्लादेश मजबूत स्थिति में है. पहली पारी में 458 रन बनाने वाली बांग्लादेश टीम ने 220 रनों की लीड हासिल की. और उसके बाद न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में भी मुश्किल डाल दिया. चौथे दिन स्टंप्स तक कीवी टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन है और वह बांग्लादेश पर महज 17 रनों की लीड ही हासिल कर पाई है. 

ये कोई पहली बार नहीं है कि बांग्लादेश ने ऐसा रिव्यू लिया है. साल 2016 में उसने भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ कुछ ऐसा ही रिव्यू लेकर अपने DRS को बर्बाद कर दिया था. रिप्ले में साफ दिखा था कोहली ने गेंद को बल्ले से खेला, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने LBW की अपील की और मैदानी अंपायर ने जब अपील को खारिज कर दिया तो DRS लेने का फैसला लिया. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA 2nd Test: Johannesburg टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका, घायल हुआ ये स्टार गेंदबाज, खेलने पर सस्पेंस

Ind vs SA 2nd Test: बुमराह ने रबाडा की गेंद पर लगाया जोरदार सिक्स, पत्नी संजना का रिएक्शन हो रहा वायरल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget