एक्सप्लोरर

Ind vs SA 2nd Test: बुमराह ने रबाडा की गेंद पर लगाया जोरदार सिक्स, पत्नी संजना का रिएक्शन हो रहा वायरल

Jasprit Bumrah: मैच के 62वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की गेंद पर सिक्स लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया. इस ओवर में बुमराह ने 2 चौका और 1 छक्का लगाया.

Sanjana Ganeshan Reaction Viral: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) की पहली पारी 202 रनों पर सिमट गई. कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने अर्धशतकीय पारी खेली. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर नाकाम रहा. राहुल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर लंबा नहीं टिक सका. लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. 

मैच के 62वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की गेंद पर सिक्स लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया. इस ओवर में बुमराह ने 2 चौका और 1 छक्का लगाया. रबाडा ने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट डाली, लेकिन बुमराह आक्रामक मूड में दिख रहे थे. उन्होंने रबाडा की इस गेंद पर हुक शॉट लगाया और गेंद को सीधे बाउंड्री के पार भेजा. 

बुमराह के सिक्स को देखकर स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी संजना गणेशन भी हैरान रह गईं. वह तालियां बजाती हुई नजर आईं. संजना हंस भी रही थीं. बुमराह के सिक्स पर संजना का रिएक्शन वायरल हो रहा है. बुमराह ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए. उन्होंने 2 चौका और 1 छक्का लगाया.  

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. विराट कोहली अनफिट होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं. शानदार फॉर्म में चल रहे राहुल ने एक बार फिर अच्छी पारी खेली और 50 रन बनाए. हालांकि राहुल के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका और टीम इंडिया की पहली पारी 202 रनों पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानेसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. 

202 रनों पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. मोहम्मद शमी ने ओपनर एडेन मार्करम को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट 14 के स्कोर पर गिरा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं.

ये भी पढ़ें- Ind vs SA 2nd Test: Johannesburg टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका, घायल हुआ ये स्टार गेंदबाज, खेलने पर सस्पेंस

IND vs SA Test: विराट कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में होता यह खिलाड़ी, एक चूक से हुई गड़बड़

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget