एक्सप्लोरर

NZ vs AFG: वॉशरूम के पानी से बन रहा खाना, नोएडा के स्टेडियम की हरकत से पूरा क्रिकेट जगत शर्मसार

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी रद्द घोषित कर दिया गया है. इस बीच स्टेडियम के स्टाफ की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है.

NZ vs AFG Test Greater Noida Stadium: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन अब मैदान की खराब हालत पूरे क्रिकेट जगत में उजागर हो गई है. रात भर हुई बारिश के कारण मैदान खस्ता हालत में है और विश्व स्तरीय सुविधाओं की भारी कमी महसूस की गई है. अब खानपान की सुविधाएं भी सवालों के घेरे में आ गई हैं. एक नई तस्वीर में देखा जा सकता है कि रसोइया वॉशरूम से पतीले में पानी भर रहा है.

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में मैदान का पूरा स्टाफ अपनी किरकिरी करवाने में लगा है. एक तरफ स्टेडियम को सुखा पाना ग्राउंड स्टाफ के लिए बहुत बड़ी मुसीबत प्रतीत हो रही है. वहीं अब रसोइया वॉशरूम के वॉश-बेसिन में ना केवल बर्तन धोते हुए पकड़ा गया बल्कि उसने वहीं से पतीले में खाना पकाने के लिए पानी भी भरा है.

हमें यहां दोबारा नहीं आना

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) की ओर से पहले ही मैदान की सुविधाओं को लेकर आपत्ति जताई जा चुकी है. स्पोर्ट्स तक के अनुसार एसीबी के एक अधिकारी ने कहा, "यहां सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है. हम यहां दोबारा नहीं आना चाहेंगे. इसके बजाय हम लखनऊ के मैदान को प्राथमिकता देंगे." इस एसीबी अधिकारी ने यह भी कहा कि मैदान में आम सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं. मैनेजमेंट जैसी यहां कोई चीज ही नहीं है और सुविधाओं से खिलाड़ी भी खुश नहीं हैं.

लगातार दूसरा दिन हुआ रद्द

उत्तर भारत में पिछले लगभग 10 दिन से लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में ग्रेटर नोएडा का मैदान पानी से सराबोर हो गया था. मैदान गीला होने की वजह से पहले दिन का खेल नहीं हो सका था. यहां तक कि टॉस भी नहीं करवाया गया. दूसरे दिन से पूर्व रात को दोबारा जमकर बारिश हुई, लेकिन ग्राउंड स्टाफ दूसरे दिन भी पिच और मैदान को सुखाने में असमर्थ दिखा. इस कारण दूसरे दिन को भी रद्द घोषित कर दिया गया है. बताते चलें कि अब तक मैच का टॉस भी नहीं हो सका है.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने दिलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के लिए किया सभी टीमों के एलान, रिंकू सिंह को मिला मौका

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget