एक्सप्लोरर

BCCI ने दिलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के लिए किया सभी टीमों के एलान, रिंकू सिंह को मिला मौका

Duleep Trophy 2024: बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के लिए टीमों का एलान कर दिया है. दूसरे राउंड के लिए 4 में से 3 टीमों में कई बड़े बदलाव दिखाई दिए हैं.

Duleep Trophy 2024 Squad For Second Round: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) के दूसरे राउंड के लिए सभी टीमों का एलान कर दिया है. दूसरे राउंड की शुरुआत 12 अक्टूबर से अनंतपुर में होगी. ट्रॉफी के पहले राउंड का एक मैच बेंगलुरु और दूसरा अनंतपुर में खेला गया था. दूसरे राउंड के लिए इंडिया ए, इंडिया बी और इंडिया डी में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि इंडिया सी में कोई चेंज नहीं किया गया है. बदलाव के चलते रिंकू सिंह को इंडिया बी में शामिल कर लिया गया है. 

कौन सी टीम में क्या हुए बदलाव?

इंडिया ए के बदलाव

इंडिया में कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव और आकाश दीप के रूप में बदलाव देखने को मिला. इन सभी खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. 

सिलेक्टर्स ने गिल की जगह प्रथम सिंह (रेलवे), केएल राहुल की जगह अक्षय वाडकर (विदर्भ सीए) और ध्रुव जुरेल की जगह एसके रशीद (आंध्र सीए) को शामिल किया है. इसके अलावा स्पिनर  शम्स मुलानी टीम में कुलदीप यादव की जगह लेंगे, जबकि आकिब खान (यूपीसीए) आकाशदीप की जगह टीम का हिस्सा बनेंगे. मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया गया है. 

इंडिया ए का अपडेट किया हुआ स्क्वॉड

मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुष कोटियन, प्रिसिध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, एसके रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान.

इंडिया बी के बदलाव

इंडिया बी से ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. पंत और जायसवाल की जगह सुयश प्रभुदेसाई और रिंकू सिंह को टीम में लाया गया है. वहीं सरफराज खान दूसरे राउंड के लिए भी उपलब्ध रहेंगे. बाकी हिमांशु मंत्री को टीम में शामिल किया गया है. 

इंडिया बी का अपडेट किया हुआ स्क्वॉड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, रिंकू सिंह, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर).

इंडिया डी के बदलाव

इंडिया डी से अक्षर पटेल को टीम इंडिया में चुना गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे मामूली चोट के चलते बाहर हो गए हैं. अक्षर को निशांत सिंधु और तुषार को इंडिया ए के विद्वत कावेरप्प से रिप्लेस किया गया है. 

इंडिया डी का अपडेट किया हुआ स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु , विदवथ कावेरप्पा. 

 

ये भी पढ़ें...

राहुल द्रविड़ जैसा कोई नहीं, ठुकरा दिया ब्लैंक चेक; वजह जान 'द वॉल' की करेंगे आप और इज्जत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget