एक्सप्लोरर

सिर्फ बुमराह ही नहीं, 2 और तेज गेंदबाज होंगे बाहर, पांचवें टेस्ट में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. जानें इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले में एक, दो या तीन नहीं, बल्कि 4 बदलाव के साथ उतर सकती है. चोटिल ऋषभ पंत पहले ही पांचवें टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. अब तीन और खिलाड़ियों के बाहर होने की उम्मीद है. 

रिपोर्ट्स की मानें तो चौथे टेस्ट में औसत प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर बाहर किए जाएंगे. टी20 के बेस्ट बॉलर अर्शदीप सिंह का टेस्ट डेब्यू हो सकता है. इसके अलावा आकाशदीप भी टीम में वापसी करेंगे. एक खबर यह भी है कि पांचवें टेस्ट में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. वह अभी तक इस सीरीज में नहीं खेले हैं. 

टीम इंडिया में होंगे 4 बड़े बदलाव! 

पांचवें टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह डेब्यू कर सकते हैं. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना है. वहीं अंशुल कंबोज की जगह आकाशदीप की टीम में वापसी हो सकती है. पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से आकाशदीप चौथा टेस्ट मैच नहीं खेले थे. इसके अलावा चोटिल ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. 

पांचवें टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, आकाशदीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

केनिंग्टन ओवल में ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक 15 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान भारत को सिर्फ 2 टेस्ट मैच में ही जीत मिली है. भारत ने 1936 में यहां अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget