एक्सप्लोरर

डेल स्टेन नहीं कागिसो रबाडा से है टीम इंडिया को लिए खतरा: वेंकटेश प्रसाद

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का मानना है कि ईशांत शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की अगुवाई करनी होगी. प्रसाद ने कहा कि इशांत अभी तक तक अपनी पूरी प्रतिभा की बानगी पेश नहीं की है.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का मानना है कि ईशांत शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की अगुवाई करनी होगी. प्रसाद ने कहा कि इशांत अभी तक तक अपनी पूरी प्रतिभा की बानगी पेश नहीं की है.

भारत ने पांच जनवरी से केपटाउन में शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये ईशांत, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमरा के रूप में पांच तेज गेंदबाजों को चुना है. इन सभी में ईशांत सबसे अनुभवी है लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनका स्थान पक्का नहीं है.

दस साल पहले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ईशांत 79 टेस्ट खेलकर 226 विकेट ले चुके हैं.

प्रसाद ने कहा ,‘‘ ईशांत एक दशक से खेल रहा है और अब उसे आक्रमण की अगुवाई करनी चाहिये. पता नहीं क्या मसला है. उसके पास कद, रफ्तार और आक्रामकता है लेकिन वह अपनी प्रतिभा पूरी तरह से नहीं दिखा सका है. उसे वह भूमिका निभानी चाहिये जो जवागल श्रीनाथ, जहीर खान या कपिल देव ने अपने दौर में निभाई थी. ’’

साउथ अफ्रीका दौरे के लिये चुने गए भारतीय तेज गेंदबाजों के बारे में पूछने पर प्रसाद ने कहा कि विविधता की कमी नहीं है लेकिन देखना यह है कि वे हालात के अनुकूल खुद को कैसे ढालते हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी एक दूसरे से अलग है. अब इतना अधिक क्रिकेट हो रहा है कि साउथ अफ्रीका की पिचें वैसी नहीं रह गई है जो 10-15 साल पहले हुआ करती थी. अतिरिक्त उछाल का हालांकि तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा लेकिन देखना यह है कि भारतीय गेंदबाज हालात के अनुकूल खुद को कैसे ढालते हैं .’’

वनडे और टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे बुमरा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. प्रसाद ने कहा ,‘‘ उसने अच्छा प्रदर्शन किया और इसी वजह से उसे चुना गया है. देखते हैं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है. टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी सीमित ओवरों में गेंदबाजी से अलग है .’’

साउथ अफ्रीका के पास डेल स्टेन, मोर्नी मोर्कल, वेर्नोन फिलैंडर और कागिसो रबाडा जैसे गेंदबाज हैं. प्रसाद का मानना है कि चोट के बाद वापसी कर रहे स्टेल और मोर्कल भारत के लिये उतना बड़ा खतरा नहीं होंगे लेकिन रबाडा से सावधान रहने की जरूरत है.

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे नहीं लगता कि स्टेन या मोर्कल से बड़ा खतरा है. भारत को रबाडा से बचकर रहना होगा. वह युवा है और उसके पास रफ्तार है जिससे बल्लेबाज को असमान उछाल का सामना करना पड़ता है .’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget