एक्सप्लोरर

जब द्रविड़, लक्ष्मण बल्लेबाजी कर रहे थे तब ड्रेसिंग रूम में कोई हिला तक नहीं था : सचिन

साल 2011 टेस्ट में वीवीएस. लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने जिस तरह के फॉलोऑन के बाद भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया था उसका दूसरा रूप अभी तक देखने को नहीं मिला है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2001 में खेले गए उस एतिहासिक टेस्ट मैच को कौन भुला सकता है जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी. इस मैच के हीरो द्रविड़ और लक्ष्मण थे. लेकिन उस दौरान टीम में कई सितारे ऐसे थे जिनकी वजह से ये मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. जी हां हम बात कर रहे हैं सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण, कुंबले, हरभजन और सौरव गांगुली की. ये सभी पूर्व खिलाड़ी कल भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे गुलाबी गेंद वाले डे नाइट टेस्ट में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए थे. सभी लोगों को आमंत्रित बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया था. तकरीबन दो दशक बाद कोलकाता के एतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स पर एक बार फिर ये सभी खिलाड़ी मौजूद थे. इस दौरान लंच के समय के स्पेशल सेशन का आयोजन किया गया जिसमें सभी पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी अपनी कहानियां बताई. बता दें कि साल 2011 टेस्ट में वीवीएस. लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने जिस तरह के फॉलोऑन के बाद भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया था उसका दूसरा रूप अभी तक देखने को नहीं मिला है. सचिन ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा है कि जब द्रविड़ और लक्ष्मण उस मैच में जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब ड्रेसिंग रूम में कोई हिला तक नहीं था. मैच के दौरान चायकाल में सचिन ने अपने पुराने साथियों, लक्ष्मण, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह के साथ पुराने सफर को ताजा किया. हरभजन ने उस मैच में हैट्रिक ली थी और वह भारत के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. सचिन ने बताया कि उन्होंने तत्कालीन कप्तान सौरभ गांगुली और कोच जॉन राइट के साथ मिलकर यह फैसला किया कि लक्ष्मण तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और द्रविड़ छठे नंबर पर. सचिन ने कहा, "वह अच्छी लय में थे. यह दोनों जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब ड्रेसिंग रूम में कोई भी नहीं हिला था. अचानक हमें उम्मीद जागी की अगर भज्जी और जहीर खान अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं तो हम जीत सकते हैं." लक्ष्मण ने उस मैच में 452 रनों पर 281 रनों की पारी खेली थी. वहीं द्रविड़ ने 353 गेंदों पर 180 रन बनाए थे. इन दोनों के दम पर भारत ने अपनी पारी सात विकेट के नुकसान पर 657 रनों पर घोषित कर दी थी. भारत ने इस मैच में आस्ट्रेलिया को 171 रनों से हराया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget