एक्सप्लोरर

इंदौर से मेजबानी छिनने के बाद सौरव गांगुली बोले, 'कोलकाता T20 पर कोई संकट नहीं'

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कैब भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार नवंबर को होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी से पीछे नहीं हटेगा.

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कैब भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार नवंबर को होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी से पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा कि टिकटों का वितरण पूर्व निर्धारित करार के अनुसार ही होगा.

गांगुली ने ईडन गार्डन्स पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैच होगा. टिकट प्रिंट होने जा चुके हैं और अब कुछ नहीं किया जा सकता. जैसा है वैसा ही रहेगा.’’

बीसीसीआई के नए पंजीकृत संविधान के अनुसार स्टेडियम की कुल क्षमता के 90 प्रतिशत टिकट सार्वजनिक बिक्री के लिए रखे जाएंगे जबकि केवल 10 प्रतिशत टिकट मुफ्त बांटे जा सकते हैं.

मुफ्त टिकटों के वितरण को लेकर मतभेद के कारण मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ से 24 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी छीनकर विशाखापत्तनम को सौंपी जा चुकी है.

गांगुली ने कहा कि वे भी इस मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे.

गांगुली ने इससे पहले कहा था, ‘‘मैं एमपीसीए की समस्या को पूरी तरह से समझ सकता हूं और मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं क्योंकि व्यावहारिक समस्याओं को कभी नहीं समझा जाता. उनका दावा पूरी तरह से वैध है.’’

ईडन की 67000 दर्शकों की क्षमता में से लगभग 30000 टिकट कोलकाता पुलिस, नगर निगम और दमकल जैसे सरकारी विभागों को मुफ्त बांटे जाते हैं.

गांगुली ने कहा, ‘‘मैं सरकारी एजेंसियों, नौकरशाह- लोग जो इस मैच को संभव बनाते हैं- को टिकट के लिए भुगतान करने को नहीं कह सकता. अगर वे चाहते हैं (मैच छीनना) तो वे ऐसा कर सकते हैं. लेकिन हम समझौता नहीं करने वाले.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget