एक्सप्लोरर

अगले 6 महीने टेस्ट क्रिकेट से दूर रहेंगे शाकिब अल हसन


अगले 6 महीने टेस्ट क्रिकेट से दूर रहेंगे शाकिब अल हसन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम अब टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी एक अलग पहचान बना रही है. लेकिन इसी बीच उनकी टीम के बड़े स्टार और दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन ने टीम को बड़ा झटका दे दिया है. 


शाकिब अल हसन ने अगले 6 महीने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का मन बना लिया है. वो अगले कुछ समय इस फॉर्मेट से आराम चाहते हैं. 


बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने अपना वर्कलोड मैनेज करने को ध्यान में रखते हुए यह इच्छा जताई है और इस संबंध में उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचित भी कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का चयन करने वाला है, जिससे पहले अब उसे शाकिब की इस गुज़ारिश पर फैसला लेना पड़ेगा. इसके साथ ही ये उसके लिए नया सिरदर्द भी है कि टीम में इस हरफनमौला खिलाड़ी की जगह अब कौन खिलाड़ी ले पाएगा. 


हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के विजयी मैच में शाकिब ने बल्ले और गेंद दोनों से बेमिसाल प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में अहम 85 रन बनाए. जबकि दोनों पारियों में 5-5 विकेट भी चटकाए. जिसकी मदद से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर खत्म की. शाकिब शॉर्टर फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक चाहते हैं. 


बीसीबी मीडिया कमेटी के चेयरमैन जलाल यूनुस ने कहा, 'शाकिब ने बीसीबी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से छह महीने के ब्रेक की मांग की है.'


अगर बीसीसी शाकिब की इस मांग पर गौर फरमाता है तो फिर उसे अगले 6 महीने बिना उनकी सेवाओं के मैदान पर उतरना पड़ेगा. इस दौरान उन्हें 2 टेस्ट साउथ अफ्रीका और 2 टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेलने हैं. हालांकि इस दौरान वो 3 वनडे और 2 टी20 मैचों के लिए मौजूद रहेंगे. 


हाल ही में भारत के खिलाफ 9-0 की हार के बाद श्रीलंकाई वनडे टीम के कप्तान उपुल थरंगा ने भी टेस्ट क्रिकेट से छह महीने के रिटायरमेंट की बात कही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget