एक्सप्लोरर

प्रैक्टिस मैच में हनुमा ने बचाई टीम इंडिया की लाज, कहा- 'किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं'

मयंक अग्रवाल के साथ शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ में से कोई एक पारी की शुरुआत करने की रेस में है, लेकिन अभ्यास मैच में यह दोनों खिलाड़ी विफल हो गए.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट से पहले प्रैक्टिस मैच का आयोजन हुआ जहां टीम इंडिया पहले इनिंग्स में सिर्फ 263 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. यहां टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल बिल्कुल नहीं चल पाए तो वहीं इस बीच एक बार फिर टीम को पुजारा और हनुमा विहारी ने संभाला दोनों ने 93 और 101 रनों की पारी खेली. इसके बाद टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे इनिंग्स में 235 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. इस बीच एक बार फिर हनुमा विहारी की बल्लेबाजी के चर्चे हो रहे हैं. हनुमा विहारी ने कहा है कि वह भारतीय टीम के लिए किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार हैं. विहारी उन तीन बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ खेले जा रहे अभ्यास मैच के पहले दिन दहाई का आंकड़ा पार किया. विहारी ने 101 रनों की पारी खेली. मयंक अग्रवाल के साथ शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ में से कोई एक पारी की शुरुआत करने की रेस में है, लेकिन अभ्यास मैच में यह दोनों खिलाड़ी विफल हो गए. वहीं विहारी ने नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया और पुजारा को साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. मैच के बाद विहारी ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर, मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं. अभी तक, मुझे किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. मैंने पहले भी कहा है, टीम जहां चाहती होगी मैं वहां बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं." सेडन पार्क की जिस विकेट पर मैच हो रहा वो काफी चुनौतीपूर्ण है. विकेट के बारे में विहारी ने कहा, "शुरुआत में, मुझे लगता है कि अतिरिक्त उछाल ने हमें हैरान कर दिया. न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ जो कुछ मैच हमने खेले थे उनमें पिच ने वैसी हरकत नहीं की थी जैसी आज सुबह की." उन्होंने कहा, "एक बार जब हम जम गए, तब हमें पता था कि हमें लंबा खेलना होगा और यही हमने किया." उन्होंने कहा, "हो सकता है कि हमें इसी तरह की पिचें मिलें क्योंकि न्यूजीलैंड की ताकत उसकी गेंदबाजी है. उनके पास अच्छा अनुभव वाले गेंदबाज हैं, लेकिन यह अच्छा है कि हमने कुछ रन किए और ऐसी परिस्थतियों का अनुभव लिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
WPL Auction 2027 Live: कुछ देर में शुरू होने वाला है ऑक्शन, 5 टीमों के बीच 27 स्लॉट्स की जंग
LIVE: कुछ देर में शुरू होने वाला है WPL 2027 ऑक्शन, 5 टीमों के बीच 27 स्लॉट्स की जंग
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget