एक्सप्लोरर

मिसबाह और यूनिस के बिना नए टेस्ट युग की शुरूआत करेगा पाकिस्तान

मिसबाह और यूनिस के बिना नए टेस्ट युग की शुरूआत करेगा पाकिस्तान

अबुधाबी: दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान और मिसबाह उल हक के संन्यास लेने के बाद पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के लिये उतरेगा. इसके साथ ही वह पाक टीम नए टेस्ट युग में भी प्रवेश करेगा.

यूनिस और मिसबाह पिछले लंबे समय से पाकिस्तानी बल्लेबाजी के आधार स्तंभ रहे हैं. इन दोनों ने मिलकर 193 टेस्ट मैचों में 15,331 रन बनाये हैं. उन्होंने मिलकर 44 शतक लगाये हैं. इन दोनों ने एक दूसरे के साथ 15 शतकीय साझेदारियां भी निभायी. उनके प्रयास से पाकिस्तान पिछले साल अगस्त में कुछ समय के लिये विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भी बना था.

पाकिस्तान 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात में अपने घरेलू मैच खेल रहा है लेकिन वहां उसके बल्लेबाजों विशेषकर यूनिस और मिसबाह ने अच्छा प्रदर्शन किया. इस जोड़ी ने पाकिस्तान को यूएई में इतना अजेय बना दिया था कि उसने यहां जो नौ सीरीज खेली उनमें से कोई नहीं गंवायी.

पाकिस्तान के नये कप्तान सरफराज अहमद ने भी स्वीकार किया की यूनिस और मिसबाह की जगह भरना बहुत मुश्किल है.

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर उनकी जगह भरना आसान नहीं है. वह हमारी बल्लेबाजी की रीढ़ थे लेकिन हमें अब आगे बढ़ना होगा.’’ यूनिस ने अपने करियर में 10,099 रन बनाये. इसके अलावा वह स्लिप के कुशल क्षेत्ररक्षक भी थे. उन्होंने 118 टेस्ट मैचों में 139 कैच लिये जो पाकिस्तानी रिकॉर्ड है. मिसबाह शांतचित होकर खेलते थे. इसके अलावा वह कुशल कप्तान भी थे.

उदीयमान बल्लेबाज बाबर आजम और हरीश सोहेल इन दोनों की कमी पूरी करने की कोशिश करेंगे जबकि अजहर अली और असद शाफिक से मुख्य भूमिका निभाने की उम्मीद रहेगी. अजहर के घुटने में चोट लगी है और उनका पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget