एक्सप्लोरर

Ashes 2023: भारतीय अंपायर नितिन मेनन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऐतिहासिक एशेज सीरीज में करेंगे अंपायरिंग

ENG vs AUS: भारतीय अंपायर नितिन मेनन इस साल जून महीने में इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाली ऐतिहासिक एशेज सीरीज में तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के दौरान मैदानी अंपायर की भूमिका में दिखाई देंगे.

England vs Australia, Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस साल जून के महीने में ऐतिहासिक एशेज सीरीज इंग्लैंड टीम की मेजबानी में खेली जाएगी. इस सीरीज में आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय अंपायर नितिन मेनन बतौर अंपायर की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं. 39 साल के नितिन मेनन ने हाल में ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के तीसरे और चौथे मैच में मैदानी अंपायर की भूमिका को अदा किया था.

आगामी एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 16 जून को खेला जाएगा. नितिन मेनन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने पीटीआई को दिए अपने बयान में बताया कि नितिन एशेज सीरीज में अंपायर की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसमें वह लीड्स में 6 से 10 जुलाई और मैनचेस्टर में 19 से 23 जुलाई तक खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में मैदानी अंपायर की भूमिका में दिखाई देंगे. इसके बाद नितिन 27 से 31 जुलाई तक लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के 5वें टेस्ट मैच में टीवी अंपायर की भूमिका निभायेंगे.

नितिन मेनन के साथ तीसरे टेस्ट मैच में मैदानी अंपायर में उनके दूसरे साथी श्रीलंका के कुमार धर्मसेना होंगे जबकि चौथे टेस्ट मैच में जोएल विल्सन दिखाई देंगे. नितिन मेनन ने पीटीआई को दिए अपने बयान में कहा कि, मेरा हमेशा से सपना था कि मैं एशेज में एक दिन अंपायर की भूमिका को निभाऊं. इस सीरीज के दौरान काफी शानदार माहौल देखने को मिलता है फिर चाहे यह इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में खेली जाए.

अभी तक की है 18 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग

बतौर अंपायर नितिन मेनन के करियर को देखा जाए तो उन्होंने अब तक 18 टेस्ट, 42 वनडे और 40 टी20 मैचों में अंपायरिंग की है. इस समय नितिन मेनन आईपीएल के 16वें सीजन में अंपायरिंग की भूमिका को निभा रहे हैं. वहीं एशेज सीरीज के साथ आईसीसी भी कोरोना काल के पहले वाले नियमों को वापस ला रही है जिसमें मैदान अंपायर की भूमिका में दोनों विदेशी अंपायर ही दिखाई देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: इस सीज़न अब तक ये 10 खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुए बाहर, MI, CSK और RCB को सबसे ज्यादा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget