एक्सप्लोरर

रणजी का रोमांच: 9 नई टीमों के साथ शुरू होगा क्रिकेट का घमासान

रणजी ट्रॉफी के नए सीजन का गुरुवार से आगाज होगा. इस बार 9 नई टीमों को जगह मिली है

भारत के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के नए सीजन(2018-19) का आगाज गुरुवार से हो रहा है. इस सीजन से नौ नई टीमें रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर रही हैं. नौ नई टीमों की वजह से इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में कुल 37 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू होगी जिसका फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा. हालाकि इस बार बड़े टूर्नामेंट के बाद भी खिलाड़ियों को कोई खास इनाम नहीं मिलने वाला है. ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट की सीरीज और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए ए टीमों का चयन पहले ही हो चुका है.

इस सीजन से मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मिजोरम, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही हैं. इन सभी नई टीमों को एक ही ग्रुप में-प्लेट ग्रुप में रखा गया है. बिहार 18 साल के बाद रणजी में वापसी कर रहा है.

इसके अलावा इलीट ग्रुप में ए और बी ग्रुप में भी नौ-नौ टीमें है जबकि सी ग्रुप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. पहले राउंड में हर ग्रुप में चार मैच खेले जाएंगे सिर्फ ग्रुप सी के पांच मैच होंगे.

मौजूदा विजेता विदर्भ पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगी. प्लेट ग्रुप में मणिपुर का सामना सिक्किम से कोलकाता में होगा. इसी ग्रुप में मेघालय-अरुणाचल प्रदेश शिलांग में, नागालैंड और मिजोरम दीमापुर में, उत्तराखंड और बिहार देहरादून में आमने-सामने होंगी.

पिछले सीजन खिताब न जीतने वाली मुंबई एक बार फिर इस खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही. मुंबई ने हाल ही में विजय हजार ट्रॉफी में भी एकतरफा प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया था. टीम में कई शानदार बल्लेबाज हैं. शुरुआती मैचों में हालांकि उसे रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी क्योंकि वह इस वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. मुंबई को अपने पहले मैच में रेलवे के खिलाफ करनैल सिंह स्टेडियम में खेलना है.

वहीं दिल्ली ने भी विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. दिल्ली को उम्मीद होगी वह इस बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल होगी.

बंगाल की टीम पर इस बार सभी की नजरें होंगी. विजय हजारे ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान मनोज तिवारी और कोच साइराज बहुतुले पर पद गंवाने की तलवार लटक रही है. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है और कहा कि इन दोनों मैचों के प्रदर्शन के आधार पर ही टीम कप्तान और कोच को लेकर फैसला लेगी.

इनके अलावा, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद, मध्य प्रदेश, गुजरात से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

पहले दिन के मुकाबले -


ग्रुप ए
बड़ौदा बनाम गुजरात,
महाराष्ट्र बनाम विदर्भ
रेलवे बनाम मुंबई
सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़

ग्रुप बी
आंध्र बनाम पंजाब
हिमाचल प्रदेश बनाम बंगाल
केरल बनाम हैदराबाद
तमिलनाडु बनाम मध्य प्रदेश

ग्रुप सी
झारखंड बनाम असम
ओडिशा बनाम हरियाणा
राजस्थान बनाम जम्मू और कश्मीर
त्रिपुरा बनाम सेवाएं
उत्तर प्रदेश बनाम गोवा

प्लेट
मणिपुर बनाम सिक्किम
मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश
नागालैंड बनाम मिजोरम
उत्तराखंड बनाम बिहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget