एक्सप्लोरर

IND Vs WI: जीत के बावजूद खुश नहीं हैं वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन, जानें क्या है वजह

IND Vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर जोर दिया है. हालांकि वेस्टइंडीज की हार का सिलसिला टूट गया है.

India Vs West Indies 2nd T20: भारत के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत दर्ज की है. वेस्टइंडीज की टीम ने इसके साथ ही सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. लेकिन वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन टीम के इस प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. पूरन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनज़र उन्हें लगातार प्रदर्शन करने की जरूरत है. 

वेस्टइंडीज ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय के छह विकेट के चलते भारत पर जीत हासिल की, जिन्होंने टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी की. उन्होंने भारत को मात्र 138 रनों पर ढेर कर दिया और दूसरे मैच में पांच विकेट से वेस्टइंडीज को जीत दिलाई.

25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया जिससे मेजबान टीम ने अंतिम ओवर में पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर दिया. मैकॉय ने शानदार चार ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 6 विकेट लिए जो उनकी सटीक गेंदबाजी का शानदार नमूना था.

वेस्टइंडीज की हार का सिलसिला टूटा

इसके बाद सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 68 (52 गेंदों) के साथ शीर्ष स्कोर किया और सफलतापूर्वक पीछा कर जीत दिलाने में मदद की. पूरन ने कहा कि मैच के बाद उन्हें राहत मिली कि वेस्टइंडीज ने हार का सिलसिला तोड़ा है. 

पूरन ने कहा, ''मैं आखिरकार अब सांस ले सकता हूं. यह कठिन समय था. हमने कुछ ऐसे गेम गंवाए हैं जो हम जीत सकते थे. गेंदबाज शानदार थे, विशेषकर ओबेद मैककॉय. उन्होंने पिच, परिस्थितियों और हवा का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया.''

पूरन ने आगे कहा, ''बल्लेबाजों ने हमें अच्छी शुरूआत दिलाई, और भले ही हम कुछ देर के लिए लड़खड़ाए, लेकिन जीत तो आखिर जीत ही होती है. मेरा मानना है कि टी20 क्रिकेट में हमारे बेहतर बल्लेबाजों को अधिक बल्लेबाजी करनी होगी, खास कर मुझे और शिमरोन हेटमायर को. लेकिन हम जिम्मेदारी लेना जारी रखना चाहते हैं. ब्रैंडन किंग ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, सोचा कि उन्हें हमारे लिए खेल जीतना चाहिए, लेकिन वह इससे सीखेंगे. (डेवोन) थॉमस (19 गेंदों में 31) चोट से लौटे और अपने घरेलू मैदान में शानदार खेला.''

Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 8वीं बार टी20 इंटरनेशनल में जीरो पर हुए आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget