एक्सप्लोरर

हेमिल्टन वनडे: पाकिस्तान की मुट्ठी से जीत छीन ले गए ग्रैंडहोम

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में एक समय पाकिस्तान को जीत की खुशबू आने लगी थी. न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य था और 20 ओवर से पहले टीम के चार विकेट 99 पर पवेलियन लौट चुके थे

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान चौथा वनडे: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में एक समय पाकिस्तान को जीत की खुशबू आने लगी थी. न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य था और 20 ओवर से पहले टीम के चार विकेट 99 पर पवेलियन लौट चुके थे. लेकिन जब मुकबाला खत्म हुआ तो मेजबान टीम ने इसे 25 गेंद पहले पांच विकेट रहते जीत लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली.

सेडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन 100 के आंकड़े तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने फखर जमान (54), फहीम अशरफ (1) और बाबर आजम (3) के रूप में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन अंत में टीम ने 8 विकेट खोकर 262 रन बनाए.

फहीम और बाबर को टिम साउथी ने आउट किया, वहीं जमान को मिशेल सेंटनर ने पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद हारिस सोहेल (50) और मोहम्मद हफीज (81) ने 26 रन जोड़कर टीम को 123 के स्कोर पर पहुंचाया. इसी स्कोर पर केन विलियमसन ने सोहेल को हेनरी निकोल्स के हाथों कैच आउट करवाया.

सोहेल के आउट होने के बाद हाफीज का साथ देने आए शोएब मलिक (6) ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और विलियमसन ने उन्हें सेंटनर के हाथों कैच आउट करा पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिराया.

हाफीज ने सरफराज अहमद (51) के साथ 98 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 228 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने अहमद को मार्टिन गुप्टिल के हाथों कैच आउट करा इस साझेदारी को तोड़ दिया.

टिम साउथी ने अहमद के जाने के बाद हाफीज का साथ देने आए हसन अली (1) को मैदान पर टिकने नहीं दिया. हसन साउथी की गेंद पर गुप्टिल के हाथों लपके गए. 262 के स्कोर पर बोल्ट ने हाफीज को रन आउट कर पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी.

न्यूजीलैंड के लिए साउथी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं विलियमसन ने दो विकेट झटके. बोल्ट और सेंटनर को एक-एक सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को गुप्टिल (31) और कोलिन मुनरो (56) की 88 रनों की साझेदारी ने सधी शुरुआत दी. इस साझेदारी को शादाब खान ने तोड़ा. उन्होंने मुनरो को हाफीज के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया.

इसके बाद, न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई. 99 के कुलयोग तक उसने गुप्टिल (31), रॉस टेलर (1) और टॉम लाथम (8) के विकेट गिर गए.

कप्तान विलियमसन (32) ने निकोल्स (नाबाद 52) के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को संभाला और 55 रनों की अर्द्धशतकीय साझेदारी कर स्कोर 154 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर विलियमसन सोहेल की गेंद पर रुमान रईस के हाथों लपके गए.

न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचाने का काम निकोल्स और कोलिन डी ग्रैंडहोमे (नाबाद 74) की 109 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी ने किया. इस साझेदारी के साथ टीम ने 263 रन बनाकर जीत हासिल की.

पाकिस्तान के लिए शादाब ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. रईस और सोहेल को एक-एक सफलता मिली.

न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ग्रैंडहोमे को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget