एक्सप्लोरर

NZ vs ENG: 16 फरवरी से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच शुरू होगी टेस्ट सीरीज, जानें शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सबकुछ

England Tour of New Zealand: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 16 फरवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जानिए दोनों टीमों का स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारी डिटेल्स.

Newzeland-England Test Series: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 16 फरवरी से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. दोनों टीमों की तैयारी पूरी हो चुकी हैं. इन दोनों टीम ने दो दिनों का एक पिंक बॉल वॉर्म-अप मैच भी खेला, जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया. इंग्लैंड अपने इस दौरे में एशेज 2023 की तैयारियों पर मुहर लगाने की कोशिश करेगा, वहीं घरेलू टीम न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट में अपने बुरे फॉर्म से वापसी करने की कोशिश करेगी. जानिए दोनों टीमों का स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारी डिटेल्स.

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

इन दोनों टीम का पहला मैच 16 से 20 फरवरी के बीच बेय ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे खेला जाएगा. वहीं, दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जो 28 फरवरी तक चलेगी। यह मैच बेसिन रिवर्स में भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा.

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के स्क्वॉड 

न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड: टिम साउथी (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग

इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स (विकेटकीपर), विल जैक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, ओली स्टोन

इस सीरीज की ब्रॉडकास्टिंग डिटेल

भारतीय दर्शक न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस टेस्ट सीरीज को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इन दोनों टेस्ट मैचों का लाइव टेलीकास्ट अंग्रेजी भाषा में सोनी सिक्स और हिंदी भाषा में सोनी टेन 3 पर किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल या लैपटॉप पर देखने वाले भारतीय दर्शक सोनी लिव ऐप और सोनी लिव की वेबसाइट पर इन मैचों को देख पाएंगे.

न्यूजीलैंड ने पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपिंयनशिप जीता था। उन्होंने भारत को हराकर फाइनल मैच जीता था, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड का टेस्ट प्रदर्शन बेहद खराब है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड 9 में 8वें स्थान पर मौजूद हैं. यह टीम पाकिस्तान से टेस्ट मैच हारी, उससे पहले साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश से भी घरेलू टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. लिहाजा, इस सीरीज के जरिए मेज़बान टीम अपने टेस्ट प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: टीम इंडिया में लौटा यह धुआंधार बल्लेबाज, दिल्ली टेस्ट में सीधे प्लेइंग 11 में होगी एंट्री; BCCI ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget