एक्सप्लोरर

NZvsENG: टेलर की शतकीय पारी से जीता न्यूजीलैंड

रॉस टेलर (113) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दिया. सेडोन पार्क में खेले गए इस मैच में जीत हासिल कर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में टेलर के अलावा टॉम लाथम की 79 रनों की अर्द्धशतकीय पारी ने भी अहम भूमिका निभाई.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में न्यूजीलैंड को 285 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 287 रन बनाकर हासिल कर लिया.

इंग्लैंड ने शुरुआत में ही जॉनी बेयरस्टॉ (4) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया. वह ट्रैंट बाउल्ट की गेंद पर टेलर के हाथों लपके गए. इसके बाद, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (49) और जोए रूट (71) के साथ मिलकर 79 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय साझेदारी की. मिशेल सेंटनर ने इस साझेदारी में खलल डाली.

सेंटनर ने रॉय को बोल्ड कर पवेलियन भेजा. इसके बाद रूट का साथ देने आए कप्तान इयोन मोर्गन (8) को ईश सोढी ने सस्ते में निपटा दिया. वह साउदी के हाथों लपके गए.

सेंटनर ने बेन स्टोक्स (12) को भी चलता किया. एक छोर पर टीम की पारी संभाले रूट कोलिन मुनरो का शिकार हुए.

इस कदर बिखर रही टीम को जोस बटलर ने संभाला. बटलर ने 79 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर वह रन आउट हो गए. इस बीच, उनका साथ देने आए अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. बटलर के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई. उसने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए.

बटलर ने 65 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके पांच छक्के लगाए, वहीं रूट ने 75 गेदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का मारा.

इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए बाउल्ट, सेंटनर और सोढी ने दो-दो विकेट लिए, वहीं मुनरो को एक सपलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने मार्टिन गुप्टिल (13) और कप्तान केन विलियमसन (8) के रूप में अपने अहम बल्लेबाजों को गंवाने के साथ मुनरो (6) का विकेट भी गंवाया.

यहां टीम के लिए उम्मीद की किरण बनकर आए टेलर और लाथम ने 178 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर टीम को 205 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर स्टोक्स ने लाथम के रूप में न्यूजीलैंज का अहम विकेट गिरा दिया. हालांकि, टीम अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी.

जीत हासिल करने के लिए बची रही-सही कसर सेंटनर (नाबाद 45) और साउथी (नाबाद 8) की 43 रनों की साझेदारी ने पूरा कर दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 287 रन बनाने के साथ ही मैच जीत लिया.

इंग्लैंड के लिए इस पारी में वोक्स और स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए, वहीं विले, टॉम कुरान और राशिद को एक-एक सफलता मिली.

दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 28 फरवरी को बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget