एक्सप्लोरर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने बताया कहां हुई चूक? माइकल ब्रेसवेल के लिए कही ये बात

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों पर 140 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, इस हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

IND vs NZ 1st ODI, Tom Latham: पहले वनडे मैच में माइकल ब्रेसवेल की तूफानी शतक के बावजूद न्यूजीलैंड टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 3 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है. दरअसल, इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य था, लेकिन मेहमान टीम 49.2 ओवर में महज 337 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल ने तूफानी पारी खेली. माइकल ब्रेसवेल 78 गेंदों पर 140 रन बनाकर वापस लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के जड़े. इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 45 गेंदों पर 57 रनों की अहम पारी खेली.

'इस बात में कोई शक नहीं कि यह लाजवाब पारी थी'

वहीं, इस मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने माइकल ब्रेसेवल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह अविश्विसनीय पारी थी. हमारी टीम 131 रनों पर 6 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन वहां से हम 337 रनों तक पहुंचने में कामयाब रहे, यह शानदार पारी थी. हालांकि, इस शानदार पारी के बावजूद हम मैच नहीं जीत सके, इस बात का दुख है, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि यह लाजवाब पारी थी. खासकर, तब जब आप मुश्किल हालात में रनों का पीछा कर रहे हो. इस पारी की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है.

'माइकल ब्रेसवेल की पारी ने जीत की उम्मीद जगा दी थी'

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि हमारी हार तकरीबन तय हो चुकी थी, लेकिन माइकल ब्रेसवेल की पारी ने जीत की उम्मीद जगा दी थी. उन्होंने कहा कि रात के वक्त लाइट के अंदर बल्लेबाजी करना आसान हो गया था. न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने स्लोअर बॉल और कटर का शानदार इस्तेमाल किया. माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों की बल्लेबाजी देखना शानदार अनुभव था. गौरतलब है कि इस मैच में माइकलव ब्रेसवेल के तूफानी शतक के अलावा मिचेल सैंटनर ने अर्धशतकीय पारी खेली.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: माइकल ब्रेसवेल की तूफानी पारी के बावजूद हारी कीवी टीम, डेथ ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने पलटा मैच

Michael Bracewell: टीम इंडिया ने जीता मैच तो माइकल ब्रेसवेल की पारी ने दिल, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन्स, देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget