एक्सप्लोरर

NZvsWI: नील वेग्नर के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, पहली पारी में न्यूजीलैंड ने की सधी हुई शुरुआत

तेज गेंदबाज नील वेग्नर के सात विकेट के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज को पहली पारी में सिर्फ 134 रनों पर ही ढेर कर दिया. दिन का खेल खत्म होने तक किवी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं. जीत रावल 29 और रॉस टेलर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.

वेलिंग्टन: तेज गेंदबाज नील वेग्नर के सात विकेट के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज को पहली पारी में सिर्फ 134 रनों पर ही ढेर कर दिया. दिन का खेल खत्म होने तक किवी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं. जीत रावल 29 और रॉस टेलर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. जिसे वेग्नर ने सही साबित किया. हालांकि क्रेग ब्राथवेट (24), कारेन पावेल (42) की सलामी जोड़ी ने उसे सधी हुई शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े. वेग्नर ने ब्राथवेट को हेनरी निकोलस के हाथों कैच कराते हुए मेहमान टीम को पहला झटका दिया.

इसके बाद जो वेग्नर हावी हुए तो वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते चले गए. विंडीज के तीसरे नंबर से सातवें नंबर तक के बल्लेबाज सिर्फ 22 रन ही बना सके.

मेहमान टीम ने 105 रनों तक आते-आते अपने नौ विकेट खो चुकी थी. अंत में कैमरन रोच (नाबाद 14) और शेनन गैब्रिएल (10) ने दसवें विकेट के लिए 29 रन जोड़े टीम को कुछ राहत दी. गेब्रिएल को आउट कर वेग्नर ने विंडीज की पारी का अंत किया. वेग्नर के अलावा ट्रैंट बाउल्ट ने दो विकेट लिए.

वेग्नर का यह प्रदर्शन किवी टीम के लिए टेस्ट में चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. किवी टीम के लिए रिचर्ड हेडली द्वारा 1985-86 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए गए नौ विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

इसी मैच में वेस्टइंडीज के सुनील एमब्रिस डेब्यू टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर हिट विकेट होने वाले पहले बल्लेबाज बने. वह 30वें ओवर की पहली गेंद पर वेग्नर की गेंद पर हिट विकेट हुए.

वेस्टइंडीज को समेटने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी किवी टीम को सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम (37) और जीत ने अच्छी शुरुआत दी. मेजबान टीम को 65 के कुल स्कोर पर बड़ा झटका लगा. उन्हें जेसन होल्डर ने कैमरन रोच के हाथों कैच कराया. तीन रन बाद रोच ने किवी कप्तान केन विलियमसन (1) को शई होप के हाथों कैच करा मेजबानों को दूसरा झटका दिया.

इसके बाद लाथम और टेलर ने दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड टीम का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget